Published : Sep 09, 2024, 11:48 AM ISTUpdated : Sep 09, 2024, 11:52 AM IST
Ganesh Utsav 2024: भगवान श्रीगणेश की पूजा सिर्फ भारत में हीं बल्कि अन्य कईं देशों में भी होती है। थाईलैंड में भगवान श्रीगणेश की एक विशाल प्रतिमा है जो लाल किले से भी बड़ी है।
Shri Ganesha Statue Thailand Interesting Facts: भारत में भगवान श्रीगणेश के कईं प्राचीन मंदिर हैं। इन मंदिरों में श्रीगणेश की विशाल प्रतिमाएं भी स्थापित हैं, लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि श्रीगणेश की सबसे विशाल प्रतिमा भारत में नहीं बल्कि किसी और देश में है। ये देश है थाईलैंड, जो भारत से लगभग 3 हजार किमी दूर है। आगे जानिए इस प्रतिमा से जुड़ी खास बातें…
24
थाईलैंड में कहां है श्रीगणेश की ये प्रतिमा?
भगवान श्रीगणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा थाईलैंड के ख्लॉंग ख्वेन (Thailand's Khlong Khuen) शहर के एक पार्क में स्थित है। इस शहर को सिटी ऑफ गणेश भी के नाम से भी जाना जाता है। इस मूर्ति को कांसे के 854 अलग-अलग हिस्सों से मिला कर बनाया गया है। थाईलैंड में गणेशजी की पूजा भाग्य और सफलता के देवता के रूप में की जाती है। इन्हें यहां 'फ्ररा फिकानेत' के रूप में पूजा जाता है।
34
लाल किले से कितनी लंबी है ये प्रतिमा?
थाईलैंड के ख्लॉंग ख्वेन शहर के पार्क में स्थित इस गणेश प्रतिमा की ऊंचाई 39 मीटर है जबकि लाल किले के ऊंचाई लगभग 33 मीटर है। इस हिसाब से ये प्रतिमा लाल किले से लगभग 6 मीटर अधिक ऊंची है। इसे फीट के हिसाब से देखें तो ये प्रतिमा लाल किले से 1 मंजिला मकान के लगभग ज्यादा लंबी है। श्रीगणेश की ये प्रतिमा साल 2012 में ही बनकर तैयार हुई है।
44
कैसा है गणेश प्रतिमा का स्वरूप?
भगवान श्रीगणेश की ये विशाल प्रतिमा दिखने में बहुत ही सुंदर है। प्रतिमा के सिर पर कमल का फूल है, जिसके बीच में ओम का चिह्न है। गणेशजी ने जनेऊ पहनी हुई है। इनकी सूंड में लड्डू है। गणेश प्रतिमा के एक हाथ में कटहल, दूसरे में आम, तीसरे में गन्ना और चौथे में केला दर्शाया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सभी फलों को थाईलैंड में पवित्र कामों में उपयोग किया जाता है। श्रीगणेश के पैरों के निकट मूषक यानी चूहा भी है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।