8 या 9, कितने दिनों की रहेगी माघ गुप्त नवरात्रि 2025?

Published : Jan 23, 2025, 10:36 AM IST
gupt navratri 2025

सार

Maghi Gupt Navratri 2025: माघ मास की गुप्त नवरात्रि का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। ये नवरात्रि तंत्र-मंत्र के लिए बहुत ही खास माना गई है। जानें 2025 में कब से शुरू होगी माघी गुप्त नवरात्रि? 

Maghi Gupt Navratri 2025 Details: हिंदू धर्म में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं, नवरात्रि भी इनमें से एक है। एक साल में 4 बार नवरात्रि मनाई जाती है। इनमें से 2 नवरात्रि प्रकट और 2 गुप्त होती हैं। हिंदू पंचांग के 11वें महीने माघ में भी गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। माघ मास होने के कारण इसे माघी गुप्त नवरात्रि कहते हैं। तंत्र-मंत्र की दृष्टि से इस नवरात्रि का विशेष महत्व है। जानें 2025 में माघी गुप्त नवरात्रि का पर्व कितने दिनों का होगा और ये कब से शुरू होगा…

लाखों में 1 होता है ये चमत्कारी रुद्राक्ष, इसे पहनकर भिखारी भी हो सकता है धनवान

 

कब से शुरू होगी माघी गुप्त नवरात्रि 2025?(Magh Gupta Navratri 2025 Start Date)

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार माघ मास की गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी, गुरुवार से शुरू होगी, जो 6 फरवरी, गुरुवार तक रहेगी। इस दौरान तंत्र साधक सिद्ध श्मशानों व अन्य स्थानों पर तपस्या करेंगे और गुप्त सिद्धियां प्राप्त करेंगे। तंत्र साधक इस नवरात्रि में काली, भैरव, डाकिनी-शाकिनी आदि शक्तियों की पूजा करते हैं।

कितने दिनों की रहेगी माघ गुप्त नवरात्रि 2025? (Kitne Dino Ki Rahegi Magh Gupta Navratri 2025)

ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, इस बार माघ मास की गुप्त नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 8 दिनों की रहेगी। यानी नवरात्रि में तिथि क्षय का संयोग बन रहा है। 4 फरवरी, मंगलवार को षष्ठी और सप्तमी तिथि तिथि एक ही दिन रहेगी। इस वजह से गुप्त नवरात्रि 8 दिनों तक रहेगी। इस दौरान 3 फरवरी, सोमवार को वसंत पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा।

किस दिन देवी के किस रूप की करें पूजा?

30 जनवरी, गुरुवार- देवी शैलपुत्री
31 जनवरी, शुक्रवार- देवी ब्रह्मचारिणी
1 फरवरी, शनिवार- देवी चंद्रघंटा
2 फरवरी, रविवार- देवी कूष्मांडा
3 फरवरी, सोमवार- देवी स्कंदमाता
4 फरवरी, मंगलवार- देवी कात्यायनी और देवी कालरात्रि
5 फरवरी, बुधवार- देवी महागौरी
6 फरवरी, गुरुवार- देवी सिद्धिदात्री

 

ये भी पढ़ें-

सूर्यदेव की आरती में कौन-सी 2 गलतियां भूलकर भी न करें?


बचना है परेशानी से तो रोज करें शनिदेव की आरती, फॉलो करें ये स्टेप्स


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

Recommended Stories

Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त