Shardiya Navratri 2026: कब है पहला नवरात्र? जानें घटस्थापना, महाष्टमी और महानवमी की डेट

Published : Oct 05, 2026, 10:42 AM IST
Shardiya Navratri 2026

सार

Shardiya Navratri Date 2026: हर साल आश्विन मास में शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव अक्टूबर 2026 में मनाया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 10 दिनों की रहेगी। आगे जानें नवरात्रि से जुड़ी सारी डिटेल…

Shardiya Navratri Ashtami Navami Date: मां दुर्गा की आराधना का सबसे खास पर्व शारदीय नवरात्रि इस साल अक्टूबर में मनाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं और घरों में घटस्थापना कर माता की आराधना करते हैं। इस बार नवरात्रि की शुरुआत को लेकर 10 और 11 अक्टूबर को लेकर कन्फ्यूजन हो सकता है, क्योंकि प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात शुरू होगी। जानें नवरात्रि से जुड़ी सभी बातें…

कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि 2026?

पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात 9:19 बजे शुरू होगी और 11 अक्टूबर की रात 9:30 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 11 अक्टूबर को माना जाएगा। इसी दिन मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना भी इस दिन होगी।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: 28 या 29 अक्टूबर, कब करें करवा चौथ व्रत? जानें चंद्रोदय का समय

कितने दिनों की रहेगी शारदीय नवरात्रि 2026?

2026 में नवरात्रि के दौरान तिथियों को लेकर पंचागों में अलग-अलग मत हैं। विद्वानों के अनुसार इस बार अष्टमी तिथि 2 दिन रहेगी, जिससे ये पर्व 9 नहीं बल्कि 10 दिनों तक मनाया जाएगा। वहीं कुछ पंचांगों में नवमी तिथि के 2 दिन होने की बातें भी विद्वानों द्वारा कही जा रही है।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2026: जेब पर भारी नहीं पड़ेगा श्राद्ध, कम खर्च में ऐसे करें पितरों का तर्पण

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथि कब है?

इस बार अष्टमी तिथि 2 रहेगी, 18 और 19 अक्टूबर, इसलिए आप स्थानीय विद्वान से पूछकर महाष्टमी की पूजा कर सकते हैं। वहीं नवमी तिथि 20 अक्टूबर, मंगलवार को होने से इस दिन महानवमी का पर्व मनाया जाएगा। अनेक स्थानों पर 20 अक्टूबर को ही विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि 2026 की प्रमुख तारीखें

11 अक्टूबर: पहला नवरात्र, घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा करें
12 अक्टूबर:, दूसरा नवरात्र, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
13 अक्टूबर: तीसरा नवरात्र, मां चंद्रघंटा पूजा
14 अक्टूबर: चौथा नवरात्र, मां कूष्मांडा पूजा
15 अक्टूबर: पांचवां नवरात्र, मां स्कंदमाता पूजा
16 अक्टूबर: छठा नवरात्र, मां कात्यायनी पूजा
17 अक्टूबर: सातवां नवरात्र, मां कालरात्रि पूजा
18 और 19 अक्टूबर: आठवां नवरात्र, मां महागौरी पूजा
20 अक्टूबर: नौवां नवरात्र, मां सिद्धिदात्री पूजा, विजयादशमी


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ekadashi Kab Hai: कब है इंदिरा एकादशी 2026, इस दिन कौन-से 5 काम भूलकर न करें?
Pitru Paksha 2026: क्या महिलाएं कर सकती हैं पिंडदान-तर्पण? धर्म शास्त्रों से जानें इसका जवाब