Karwa Chauth Kab Hai: कार्तिक मास में हर साल करवा चौथ का व्रत किया जाता है। महिलाओं में इस व्रत का बहुत ही क्रेज रहता है। इस व्रत में महिलाएं कुछ भी खाती-पीती नहीं है और शाम को चंद्रोदय होने पर अपना व्रत पूर्ण करती हैं।
Karwa Chauth 2026 Date: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को करवा माता, भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। इस बार करवा चौथ की तारीख को कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए करवा चौथ 2026 की सही डेट क्या है…
क्या है करवा चौथ 2026 की सही डेट?
धर्म ग्रंथों के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 अक्टूबर, बुधवार की रात 01 बजकर 06 बजे से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 29 अक्टूबर, गुरुवार की रात 10 बजकर 09 बजे तक रहेगी। चूंकि चतुर्थी तिथि का चंद्रोदय 29 अक्टूबर को होगा, इसलिए इसी दिन ये व्रत किया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे।
ये भी पढ़ें-
Shukra Vakri 2026: शुक्र चलेगा टेढ़ी चाल, 4 राशियों का बिगड़ेगा बजट, नौकरी में डिमोशन-लव लाइफ होगी डिस्टर्ब
करवा चौथ 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ पर चंद्रोदय से पहले भगवान श्रीगणेश और करवा माता की पूजा की जाती है। 29 अक्टूबर को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 51 मिनिट से 07 बजकर 07 मिनिट तक रहेगा। यानी महिलाओं को पूजा के लिए 1 घंटे 16 मिनिट का समय मिलेगा। इस दिन सूर्य और बुध एक ही राशि में होने से बुधादित्य नाम का राजयोग भी बनेगा।
ये भी पढ़ें-
Ketu Nakshatra Gochar 2026: 3 राशियां सावधान! केतु के नक्षत्र बदलने से शुरू होंगे बुरे दिन-पैसा, पद, प्रमोशन सब जाएगा
कब उदय होगा करवा चौथ का चांद?
करवा चौथ के दिन व्रत खोलने के लिए चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार 29 अक्टूबर को चंद्रोदय रात करीब 08 बजकर 38 मिनिट पर होगा। इसके बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोल सकती हैं। अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में आंशिक अंतर देखने को मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
