Ganesh Chaturthi Signs: गणेश चतुर्थी पर दिखे चूहा तो क्या है मतलब? गणपति का वाहन देता है ये खास संकेत!

Published : Sep 13, 2026, 08:57 AM IST

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के दिन अगर अचानक घर में चूहा दिख जाए, तो इसका क्या मतलब है? क्या यह शुभ संकेत है या अशुभ? यहां जानिए इससे जुड़ी खास जानकारी और गणपति का वाहन क्या संकेत देता है।

PREV
16
गणेश चतुर्थी 2026

पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग गणपति को घर लाते हैं या सार्वजनिक पंडालों में उनकी मूर्ति स्थापित कर पूजा करते हैं। इस साल यह त्योहार 14 सितंबर, 2026, सोमवार को है। बाजारों में अभी से ही त्योहार की रौनक और तैयारियां दिखने लगी हैं।

26
गणेश चतुर्थी पर चूहे को देखना
इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है और उनके वाहन 'मूषक' (चूहे) का भी खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर चूहे का दिखना कुछ शुभ या अशुभ संकेत देता है। आइए, इन संकेतों के बारे में और जानते हैं।
36
गणेश चतुर्थी पर चूहे को देखने का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गणेश चतुर्थी पर घर से बाहर जाते हुए चूहे को देखना एक शुभ शगुन माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि चूहा आपके घर की गरीबी और परेशानियां अपने साथ लेकर जा रहा है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है।
46
सफेद चूहे को देखना
गणेश चतुर्थी के दिन सफेद चूहा देखना बहुत शुभ शगुन माना जाता है। सफेद चूहा सकारात्मकता का प्रतीक है। इसका दिखना यह बताता है कि आपके घर की सभी समस्याएं जल्द ही खत्म होने वाली हैं।
56
शुभ संकेत
अगर गणेश चतुर्थी के दिन कोई चूहा गणपति की मूर्ति के पास घूमता हुआ दिखे, तो यह एक बहुत अच्छा संकेत है। यह बताता है कि भगवान गणेश आपकी पूजा से प्रसन्न हैं।
66
स्वप्न शास्त्र
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर गणेश चतुर्थी पर आपको चूहे का सपना आता है, खासकर ऐसा सपना जिसमें चूहा पिंजरे से निकलकर भाग रहा हो, तो इसका मतलब है कि आप जल्द ही किसी बड़ी मुश्किल से छुटकारा पाएंगे। यह संकेत है कि आपकी जिंदगी बेहतर होने वाली है।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories