चाणक्य की ये 10 बातें, किसी मामूली आदमी को भी बना सकती हैं ‘परफेक्ट मैन’

Published : Nov 08, 2024, 02:12 PM IST
chankya niti 01

सार

Chankya Niti: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वानों में से एक थे। उनकी बताई गई नीतियां आज भी हमारे लिए बहुत काम की हैं। इनकी नीतियों को अपनी लाइफ में उतारकर हम अनेक परेशानियों से बच सकते हैं। 

10 Top Life Management Tips of Acharya Chanakya: हमारे देश में एक से बढ़कर एक महान विद्वान हुए, आचार्य चाणक्य भी इनमें से एक थे। आचार्य चाणक्य ने ही जनपदों में बंटे हुए भारत देश को एक सूत्र में पिरोया और अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी बताई गई नीतियां आज भी हमारे लिए बहुत काम की हैं। चाणक्य की ऐसी ही 10 नीतियों को अगर जीवन में उतार लिया जाए तो ऐसा कुछ नहीं जो हम पा न सकें। जानिए आचार्य चाणक्य के ऐसे ही 10 विचारों के बारे में…

1. जैसे ही भय आपके करीब आये, उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये। नहीं तो वो आपके ऊपर हावी होकर आपको नष्ट कर देगा।

2. एक बार जब आप कोई काम शुरु करते हैं, तो असफलता से डरे नहीं और ना ही उसे त्यागे। ईमानदारी से काम करने वाले लोग खुश रहते हैं।

3. फूल की खुशबू केवल हवा की दिशा में जाएगी। लेकिन एक अच्छे इंसान की अच्छाई सब जगह फैलेगी।

4. शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है। शिक्षा सौंदर्य और यौवन (जवानी) को परास्त कर देती है।

5. अपने रहस्यों को किसी पर भी उजागर मत करो। यह आदत आपको बर्बाद कर सकती है।

6. हर मित्रता के पीछे कोई-ना-कोई स्वार्थ होता है। ऐसी कोई मित्रता नहीं, जिसमें स्वार्थ ना हो। यह कड़वा सच है।

7. हमें पिछली बातों को सोचकर पछतावा नहीं करना चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए। विवेकवान व्यक्ति हमेशा वर्तमान में जीते हैं।

8. कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं।

9. जन्म के पांचवे साल तक पुत्र को प्यार करना चाहिये, फिर दस साल तक दंडित करना चाहिये और एक बार जब वह सोलह वर्ष का हो जाए, तब उसे अपना दोस्त बना लेना चाहिये।

10. दुनिया की सबसे बड़ी ताकत पुरुष का विवेक और महिला की सुन्दरता है।


ये भी पढ़ें-

Chankya Niti: पत्नी की कौन-सी 5 गलतियां कर दें नजरअंदाज?


Chanakya Niti: स्त्री सहित किन 3 के अधिक नजदीक जाने से बचना चाहिए?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम