Aaj Ka Panchang 11 सितंबर 2025: आज करें चतुर्थी तिथि का श्राद्ध, दिन भर रहेंगे 4 शुभ योग, जानें मुहूर्त

Published : Sep 11, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_11-September-2025

सार

11 September 2025 Ka Panchang: 11 सितंबर, गुरुवार को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 11 सितंबर 2025, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 03 बजकर 38 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इसी दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की चतुर्थी तिथि पर हुई हो। गुरुवार को मानस,पद्म, सर्वार्थसिद्धि और ध्रुव नाम के 4 शुभ व व्याघात नाम का एक अशुभ योग बनेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2025: कब है कुंवारा पंचमी, इस दिन किन मृत परिजनों का श्राद्ध करें?

11 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा मेष राशि में, बुध, सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, गुरु मिथुन राशि, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2025: कुशा की अंगूठी पहनकर ही क्यों करते हैं श्राद्ध-पिंडदान?

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (11 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 55 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 27 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

11 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:16 AM
सूर्यास्त - 6:30 PM
चन्द्रोदय - Sep 11 9:01 PM
चन्द्रास्त - Sep 12 10:46 AM

11 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (11 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:51 से दोपहर 12:23 तक
दोपहर 11:58 से 12:47 तक
दोपहर 12:23 से 01:55 तक
दोपहर 01:55 से 03:27 तक
शाम 06:30 से रात 07:59 तक

11 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:16 AM – 7:47 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:51 AM
दुर्मुहूर्त - 10:21 AM – 11:10 AM और 03:14 PM – 04:03 PM
वर्ज्यम् - 10:18 AM – 11:46 AM और 10:46 PM – 12:14 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम