Aaj Ka Panchang 15 नवंबर 2025: उत्पन्ना एकादशी आज, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Nov 15, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 15 नवंबर 2025

सार

15 November 2025 Ka Panchang: 15 नवंबर, शनिवार को अगहन कृष्ण एकादशी तिथि रहेगी। इस दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाएगा। शनिवार को 3 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें राहुकाल का समय।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 15 नवंबर 2025, शनिवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इसे उत्पन्ना एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी और व्रत भी रखा जाएगा। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। शनिवार को विषकुंभ, उत्पात और मृत्यु नाम के 3 अशुभ योग रहेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, अशुभ योग आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

15 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा कन्या राशि में, गुरु ग्रह कर्क राशि में (वक्री), केतु सिंह राशि में, बुध वृश्चिक राशि में (वक्री), शनि मीन राशि में (वक्री), सूर्य और शुक्र तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (15 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 28 मिनिट से 10 बजकर 49 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

15 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:44 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Nov 15 2:21 AM
चन्द्रास्त - Nov 15 2:43 PM

15 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (15 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 08:06 से 09:28 तक
दोपहर 11:49 से 12:33 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:11 से 01:33 तक
दोपहर 02:54 से शाम 04:16 तक

15 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:33 PM – 2:54 PM
कुलिक - 6:44 AM – 8:06 AM
दुर्मुहूर्त - 08:11 AM – 08:55 AM
वर्ज्यम् - 05:12 AM – 06:57 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम