Aaj Ka Panchang 18 सितंबर 2025: आज करें द्वादशी तिथि का श्राद्ध, दिन भर रहेंगे 4 शुभ योग, जानें दिशा शूल

Published : Sep 18, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 18 सितंबर 2025

सार

18 September 2025 Ka Panchang: 18 सितंबर, गुरुवार को द्वादशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इसे संन्यासी श्राद्ध भी कहते हैं। जानें इस दिन कौन-कौन से शुभ योग रहेंगे और किस दिशा में यात्रा न करें? 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 18 सितंबर 2025, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन उन मृतकों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की द्वादशी तिथि पर हुई हो। साथ ही जिन पितरों ने संन्यास लिया हो, उनका श्राद्ध भी इसी तिथि पर किया जाता है, इसलिए इसे संन्यासी श्राद्ध भी कहते हैं। गुरुवार को शिव, सिद्ध, शुभ और अमृत नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
शारदीय नवरात्रि 2025 कब से होगी शुरू, कितने दिनों की रहेगी? जानें अष्टमी-नवमी की सही डेट

18 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2025: श्राद्ध करते समय कौन-सा मंत्र बोलें?

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (18 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 51 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 22 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

18 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:18 AM
सूर्यास्त - 6:23 PM
चन्द्रोदय - Sep 18 2:49 AM
चन्द्रास्त - Sep 18 4:27 PM

18 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (18 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:50 से दोपहर 12:20 तक
सुबह 11:56 से दोपहर 12:45 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:20 से 01:51 तक
दोपहर 01:51 से 03:22 तक
शाम 06:23 से 07:53 तक

18 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:18 AM – 7:48 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:50 AM
दुर्मुहूर्त - 10:20 AM – 11:08 AM और 03:10 PM – 03:58 PM
वर्ज्यम् - 07:38 PM – 09:16 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम