साल 2025 में कब-कब होगा चंद्रग्रहण? जानें डेट, सूतक का समय सहित हर बात

Published : Dec 03, 2024, 04:19 PM IST
lunar-eclipses-in-2025

सार

Chandra Grahan 2025 Date: हर साल 1-2 बार चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है। साल 2025 में 2 चंद्र ग्रहण होंगे, इनमें से एक भारत में दिखाई देगा और दूसरा नहीं। जो चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, उसका सूतक भी यहां मान्य होगा। 

Luner Eclipse 2025 Details in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का महत्व बताया गया है। हर साल 1 या 2 बार चंद्र ग्रहण का संयोग बनता है। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण कुछ ही देशों में दिखाई देता है। हमारे देश चंद्र ग्रहण से जुड़ी कईं धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, साल 2025 में 2 चंद्र ग्रहण होंगे, इनमें से एक भारत में दिखेगा और दूसरा नहीं। आगे जानिए ये सूर्य ग्रहण कब होंगे, इनका समय क्या रहेगा, सूतक सहित पूरी डिटेल…

मार्च 2025 में होगा पहला चंद्र ग्रहण

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च, शुक्रवार को होगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा रहेगी। ये खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व नहीं माना जाएगा। ये चंद्र ग्रहण अमेरिका, पश्चिम यूरोप, पश्चिम अफ्रीका और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 39 मिनिट से शुरू होगा, जो दोपहर 2 बजकर 18 मिनिट तक रहेगा।

सितंबर 2025 में होगा दूसरा चंद्रग्रहण

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को होगा। इस दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा रहेगी। ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक भी माना जाएगा। भारत के अलावा ये चंद्र ग्रहण अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, यूरोप आदि स्थानों पर भी दिखाई देगा।

क्या रहेगा चंद्र ग्रहण और सूतक का समय?

भारतीय समय के अनुसार, 7 सितंबर, रविवार को होने वाला चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 57 मिनिट से शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 1 बजकर 27 मिनिट तक रहेगा। ग्रहण का मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनिट पर होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 12 बजकर 57 मिनिट से शुरू होगा जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा।


ये भी पढ़ें-

साल 2025 में कितने सूर्य ग्रहण होंगे, क्या ये भारत में दिखेंगे? जानें पूरी डिटेल


किस पर भरोसा करें और किस पर नहीं? जानें चाणक्य की इन 4 बातों से


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम