Aaj Ka Panchang 26 दिसंबर 2025: शनि-चंद्रमा बनाएंगे विष योग, जानें शुभ मुहूर्त और योग की डिटेल

Published : Dec 26, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 26 दिसंबर 2025

सार

26 December 2025 Ka Panchang: 26 दिसंबर, शुक्रवार को स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार की रात चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां शनि के साथ युति होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 01 बजकर 43 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि रात अंत तक रहेगी। शुक्रवार को षष्ठी तिथि होने से इस दिन स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व में भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। शुक्रवार को सिद्धि, व्यातिपात, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर बनें रहेंगे। आगे जानें शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Til Chaturthi 2026: कब है तिल चतुर्थी, 6 या 7 जनवरी? जानें सही डेट

26 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार की रात चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा के साथ होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। इस अशुभ योग का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। इस दिन राहु कुंभ राशि में, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, केतु सिंह राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Lakshmi Mantra: जन्मदिन के हिसाब से जानें भाग्य चमकाने वाला लक्ष्मी मंत्र!

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (26 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 08 मिनिट से 12 बजकर 27 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

26 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 5:44 PM
चन्द्रोदय - Dec 26 11:22 AM
चन्द्रास्त - Dec 26 11:30 PM

26 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (26 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:10 से 08:29 तक
सुबह 08:29 से 09:48 तक
दोपहर 12:06 से 12:48 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:27 से 01:46 तक
दोपहर 04:25 से 05:44 तक

26 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:06 PM – 4:25 PM
कुलिक - 8:29 AM – 9:48 AM
दुर्मुहूर्त - 09:17 AM – 09:59 AM और 12:48 PM – 01:30 PM
वर्ज्यम् - 03:26 PM – 05:03 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम