Aaj Ka Panchang 26 नवंबर 2025: चंपा षष्ठी आज, शुक्र बदलेगा राशि, जानें राहुकाल का समय

Published : Nov 26, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 26 नवंबर 2025

सार

26 November 2025 Ka Panchang: 26 नवंबर, बुधवार को चंपा षष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शुक्र राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, जहां सूर्य-मंगल की युति से त्रिग्रही योग बनेगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 26 नवंबर 2025, बुधवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन चंपा षष्ठी का पर्व मनाया जाएग जिसे खंडोबा जयंती भी कहते हैं। खंडोबा को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। बुधवार को वृद्धि, ध्रुव, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त की जानकारी, दिशा शूल यानी किस दिशा में यात्रा न करें और राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, अशुभ योग आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Ketu Gochar 2025: केतु ने बदला नक्षत्र, 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत-पैसों का होगा अकाल

26 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को शुक्र तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य, और मंगल स्थित है। इस तरह वृश्चिक राशि में तीन ग्रहों के होने से त्रिग्रही संयोग बनेगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में, बुध (वक्री) और शुक्र तुला राशि में, गुरु कर्क राशि में (वक्री), शनि मीन राशि में (वक्री), केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Rahu Gochar 2025: 10 साल बाद बढ़ेगी राहु की पॉवर, 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी-करियर में मिलेगी सक्सेस

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (26 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 14 मिनिट से 01 बजकर 34 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

26 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:52 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 26 11:36 AM
चन्द्रास्त - Nov 26 10:47 PM

26 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (26 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:52 से 08:12 तक
सुबह 08:12 से 09:33 तक
सुबह 10:53 से दोपहर 12:14 तक
दोपहर 02:55 से 04:15 तक
शाम 04:15 से 05:36 तक

26 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 8:12 AM – 9:33 AM
कुलिक - 10:53 AM – 12:14 PM
दुर्मुहूर्त - 11:52 AM – 12:35 PM
वर्ज्यम् - 05:42 AM – 07:22 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम