Aaj Ka Panchang 8 सितंबर 2025: प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त

Published : Sep 08, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_8-September-2025

सार

8 September 2025 Ka Panchang: 8 सितंबर, सोमवार को प्रतिपदा का श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। चंद्रमा राशि बदलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा जिससे विष योग बनेगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 8 सितंबर 2025, सोमवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इसी दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की प्रतिपदा तिथि पर हुआ हो। हिंदू पंचांग के आश्विन मास की शुरूआत भी इसी दिन से होगी। सोमवार को धृति, शूल, मूसल और गद नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 8 To 14 September 2025: इस सप्ताह 2 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें किस राशि पर कैसा होगा असर?

8 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा की युति से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन बुध, सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha Upay: पितृ पक्ष के 10 उपाय, 1 भी कर लेंगे तो बचे रहेंगे दुर्भाग्य से

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (8 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 47 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 19 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

8 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:33 PM
चन्द्रोदय - Sep 08 7:04 PM
चन्द्रास्त - Sep 09 7:32 AM

8 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (8 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:15 से 07:47 तक
सुबह 09:19 से 10:52 तक
सुबह 11:59 से दोपहर 12:49 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:56 से 03:29 तक
शाम 05:01 से 06:33 तक

8 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:52 AM – 12:24 PM
कुलिक - 1:56 PM – 3:29 PM
दुर्मुहूर्त - 12:49 PM – 01:38 PM और 03:16 PM – 04:05 PM
वर्ज्यम् - 04:52 AM – 06:20 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम