Aaj Ka Panchang 24 मार्च 2024: आज करें होलिका दहन, जानें भद्रा का समय और शुभ मुहूर्त

Published : Mar 24, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-24-March-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 24 मार्च, रविवार को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि रहेगी। इस दिन होलिका पूजन और दहन किया जाएगा। रविवार को छत्र, मित्र, गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 05:04 से 06:35 तक रहेगा। 

हर साल फाल्गुनी मास की पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है। इस बार ये पर्व 24 मार्च, रविवार को मनाया जाएगा। इस त्योहार से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं। मान्यता है कि होलिका की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। होलिका दहन में भद्रा का विशेष ध्यान रखा जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

24 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 March 2024)
24 मार्च 2024, दिन रविवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 09.55 तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि रात अंत तक रहेगी। होलिका पूजन और दहन भी इसी दिन किया जाएगा। रविवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 07.33 तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र और इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। इनके अलावा इस दिन गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 05:04 से 06:35 तक रहेगा।

जानें भद्रा का समय और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
24 मार्च, रविवार को भद्रा सुबह 09.55 से शुरू होगी, जो रात 11:13 तक रहेगी। इसके बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:13 से 12:27 तक रहेगा यानी पूरे 01 घण्टा 14 मिनट। होलिका का पूजन शाम को प्रदोष काल में करना शुभ रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है। इस दिन सूर्य, राहु और बुध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

24 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:30 AM
सूर्यास्त - 6:35 PM
चन्द्रोदय - Mar 24 5:59 PM
चन्द्रास्त - Mar 25 6:25 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:08 PM – 12:57 PM
अमृत काल - 02:49 AM – 04:37 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:53 AM – 05:41 AM

24 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:33 PM – 2:03 PM
कुलिक - 3:34 PM – 5:04 PM
दुर्मुहूर्त - 04:58 PM – 05:47 PM
वर्ज्यम् - 03:41 PM – 05:29 PM


ये भी पढ़ें-

Holi 2024: जिस खंबे से प्रकट हुए भगवान नृसिंह, जानें वो आज कहां है, कहां मनाई गई थी पहली होली?


Kab Hai Rang Panchami 2024: क्यों मनाते हैं रंग पंचमी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम