1 का मिलेगा 5 गुना रिटर्न, अगर याद रखेंगे चाणक्य की बताई ये 4 इन्वेस्टमेंट टिप्स

Published : Feb 15, 2025, 04:40 PM IST
Chamakya-Investment-tips

सार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान तो थे ही, साथ ही वे एक अर्थ शास्त्री भी थे। यानी पैसों का इन्वेस्टमेंट कब और कहां करना चाहिए, ये बात चाणक्य अच्छी तरह से जानते थे। 

chanakya niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में लाइफ मैनेजमेंट के अलावा इन्वेस्टमेंट की टिप्स भी बताईं हैं। चाणक्य की ये इन्वेस्टमेंट टिप्स आज के समय में भी आपको 4 गुना फायदा दे सकती हैं। चाणक्य की इन 5 टिप्स को ध्यान में रखते हुए अगर आप इन्वेस्टमेंट करेंगे तो आपको शानदार लाभ हो सकता है। जानें चाणक्य की ये 5 इन्वेस्टमेंट टिप्स…

चाणक्य नीति: इन 4 कामों में शर्म करना यानी अपनी किस्मत फोड़ना

चाणक्य के अनुसार…
श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भात् सम्प्रवर्धते।
दाक्ष्यात्तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठत्ति।।

इस श्लोक में इन्वेस्टमेंट के 4 सूत्र बताए गए हैं। ये हैं वो 4 सूत्र…


इन्वेस्टमेंट करते समय सकारात्मक रहें

किसी भी इन्वेस्मेंट को करते समय आपका सकारात्मक होना जरूरी है। अगर आप पॉजिटिव सोच नहीं रखेंगे तो इसका असर सीधे तौर पर आपके निवेश पर दिखाई देगा। कईं बार आपकी गलत सोच या निगेटिव टिकिंग भी इन्वेस्टमेंट में आपको घाटा पहुंचा सकती है। इसलिए हमेशा सकारात्मक सोच के साथ इन्वेस्टमेंट करें।

इन्वेस्टमेंट को मैनेज करें

इन्वेस्टमेंट करते समय इसे मैनेज करना भी आना चाहिए। कहने का अर्थ है कि एक ही स्थान पर भूलकर भी निवेश नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पैसा डूबने का खतरा बना रहता है, इसलिए अलग-अलग स्थानों पर थोड़ा-थोड़ा निवेश करना चाहिए, जिससे पैसे डूबने का खतरा न के बराबर हो।

इनकम के अनुसार इन्वेस्टमेंट करें

इन्वेस्टमेंट हमेशा अपनी इनकम को देखते हुए करना चाहिए। जितनी हमारी इनकम है, उसके अनुसार एक निश्चित मात्रा में इन्वेस्टमेंट करना चाहिए। ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने से हमारा बजट बिगड़ सकता है और परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

इन्वेस्टमेंट से कमाए धन का ठीक से प्रबंधन करें

कईं लोग इन्वेस्टमेंट से कमाए धन का दुरुपयोग करते हैं यानी उसे अपने ऐशो-आराम में उड़ा देते हैं। ऐसे लोग ज्यादा लंबे समय तक इन्वेस्टमेंट से फायदा नहीं उठा पाते और जल्दी ही कंगाल हो जाते हैं। इसलिए इन्वेस्मेंट से कमाए धन का भी मैनेजमेंट करना हमें आना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

महिलाओं को गलत रास्ते पर ले जाती हैं ये 6 आदतें, आज ही बना लें इनसे दूरी


किन लोगों पर बनी रहती हैं देवी लक्ष्मी की कृपा? जानें आचार्य चाणक्य से


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम