वो कौन-सी हैं 4 बातें हैं, जिनके बारे में पत्नियां कभी अपने पति को नहीं बतातीं और क्यों?

Chanakya Niti: चाणक्य हमारे देश के महान विद्वानों में से एक थे। उन्होंने अपनी किताबों में अनेक नीतियां बताई हैं। इन नीतियों को ध्यान रखा जाए तो कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। इनमें से कुछ नीतियां पति-पत्नी के लिए भी हैं।

 

Manish Meharele | Published : Jan 30, 2023 11:36 AM IST

उज्जैन. पति-पत्नी एक-दूसरे से अपनी हर बात शेयर करते हैं, लेकिन कुछ बातें फिर भी एक-दूसरे को बताने से कतराते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ ऐसी ही बातों के बारे में हमारे देश के महान विद्वान आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने भी बताया है। (life management) उनके अनुसार 4 ऐसी बातें होती हैं जो एक पत्नी कभी अपने पति को नहीं बताती या बहुत मजबूरी में ही बताती है। आज हम आपको उन्हीं 4 बातों के बारे में बता रहे हैं। आगे जानिए उन 4 बातों के बारे में, जिसे बताने में पत्नी संकोच करती है…


अपनी अतीत के बारे में
महिलाएं कभी-भी अपने अतीत के बारे में अपने पति के साथ शेयर नहीं करती। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। हर व्यक्ति का अपना एक अतीत होता है, जिसमें कई ऐसे राज छिपे होते हैं, जिसे वो व्यक्ति हमेशा छिपाकर ही रखना चाहता है। कुछ ऐसा ही महिलाओं के साथ भी होता है। विवाह के बाद भी महिलाएं अपने अतीत को राज बनाकर रखती हैं ताकि उनके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी न हो।


अपनी बचत के बारे में
महिलाएं अक्सर अपनी बचत के बारे में पतियों को नहीं बताती। इसके पीछे कोई खास कारण तो नहीं होता, लेकिन एक खास सोच जरूर होती है। महिलाएं ये पैसा विकल्प के तौर पर रखती हैं, जब कभी महिलाओं को इन पैसों की जरूरत होती है, वे इसका इस्तेमाल स्वयं के लिए या परिवार की जरूरतों के लिए करती हैं। कभी-कभी ये पैसा विकट परिस्थितियों में सहारा बन जाता है।


अपने रोगों के बारे में
महिलाओं की आदत होती है कि वे अपनी छोटी-मोटी समस्याएं यानी रोगों के बारे में पति को भी नहीं बताती। महिलाओं की यही आदत कभी-कभी बड़ी परेशानी का कारण बन जाती हैं। कई बार तो छोटी-मोटी समस्याएं स्वत: ही ठीक हो जाती हैं, लेकिन कई बार ये बड़ी बीमारी का रूप ले लेती हैं। इसलिए महिलाओं को अधिक समय तक अपने रोगों के बारे में पति से छिपाकर नहीं रखना चाहिए।


अपनी गलतियों के बारे में
महिलाएं अपने गलतियों के बारे में भी अपने पति को नहीं बताती। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से पति नाराज हो जाएंगे और उनके वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती है। काम करते समय गलती होना आम बात है, ये बात सभी समझते हैं लेकिन पत्नियां इस बात को लेकर काफी गंभीर होती हैं, वे छोटी से छोटी गलती को भी पति से छिपाने की कोशिश करती हैं।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2023: अब महाशिवरात्रि को लेकर कन्फ्यूजन, जानें कब मनाएं ये पर्व 18 ये 19 फरवरी को?


February 2023 Festival Calendar: फरवरी 2023 में 11 दिन रहेंगे व्रत-त्योहार, यहां जानें पूरी लिस्ट


Hindu Tradition: मंदिर में प्रवेश से ठीक पहले जरूर किया जाता है ये काम, बहुत कम लोग जानते हैं इसके पीछे का कारण


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!