Chhath 2024 Arghya Timing Bihar: जानें बिहार के शहरों में छठ पूजा अर्घ्य का समय

Published : Nov 07, 2024, 09:11 AM IST
chhth puja timing 2024

सार

Chhath Arghya Timing 2024 Bihar: छठ पूजा बिहार का सबसे प्रमुख पर्व है। इस पर्व की रौनक सबसे ज्यादा यहीं देखी जाती है। बिहार के अलग-अलग शहरों में छठ पूजा के मौके पर सूर्यदेव को अर्घ्य कब दें, जानें टाइमिंग। 

Chhath Puja 2024 Arghaya Timing: इस बार छठ पूजा का पर्व 7 नवंबर, गुरुवार को मनाया जा रहा है। छठ पूजा की शाम को व्रती (व्रत करने वाले) डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे और इसके अगले दिन यानी 8 नवंबर, शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर ये व्रत पूरा किया जाएगा। आगे जानिए बिहार के प्रमुख शहरों में 7 नवंबर को सूर्य कब अस्त होगा और 8 नवंबर की सुबह कब सूर्योदय होगा। यही समय सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सही रहेगा…

Chhath Puja 2024 Sunset Timing Bihar 7 November 2024

- मुजफ्फरपुर में 7 नवंबर, गुरुवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का समय शाम 5 बजकर 03 मिनट है।
- दरभंगा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का समय शाम 5 बजे है।
- गया में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का समय शाम 5 बजकर 7 मिनट पर रहेगा।
- पूर्णिया में सूर्यास्त का समय शाम 4 बजकर 55 मिनट है।
- मधुबनी में अस्तांचलगामी सूर्य अर्घ्य की टाइमिंग शाम 5 बजे है।
- पश्चिमी चंपारण अस्तांचलगामी सूर्य अर्घ्य की टाइमिंग शाम 5 बजकर 5 मिनिट है।
- बक्सर में अर्घ्य की टाइमिंग शाम 05 बजकर 10 मिनट है।
- सीवान में अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने का समय शाम 5 बजकर 7 मिनट है।
- भभुआ में शाम 5 बजकर 13 मिनट पर डूबते समय सूर्य को अर्घ्य दें।
- सीतामढ़ी में अर्घ्य की टाइमिंग शाम 05 बजकर 02 मिनिट है।

Chhath Puja 2024 Sunrise Timings Bihar 8 November 2024

- मुजफ्फरपुर में 8 नवंबर, शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय सुबह 6 बजकर 02 मिनिट है।
- दरभंगा में सूर्योदय का समय 6 बजे है।
- गया में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का समय 06 बजकर 01 मिनट है।
- मधुबनी में सूर्योदय का समय सुबह 06 बजे है।
- पश्चिमी चंपारण में 8 नवंबर, शुक्रवार को सूर्योदय का समय सुबह 06.07 बजे रहेगा।
- बक्सर में सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 08 मिनिट है।
- बिहार की राजधानी पटना में सूर्योदय अर्घ्य देने का समय सुबह 06 बजकर 02 मिनिट है।
- सीतामढ़ी में सुबह 6 बजकर 03 मिनिट पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
- गोपालगंज में अर्घ्य देने का समय सुबह 06:06 है।
- भोजपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने की टाइमिंग सुबह 6:04 है।


ये भी पढ़ें-

7 नवंबर को छठ पूजा पर करें राशि अनुसार उपाय, दूर होंगी परेशानियां


7 नवंबर को छठ पूजा पर करें ये 5 उपाय, सूर्य जैसा चमक उठेगा भाग्य


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 9 दिसंबर 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय