Dhanteras 2025 Date: धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी खोल देगी सुख-समृद्धि के दरवाजे

Published : Oct 03, 2025, 12:42 PM IST
Dhanteras 2025

सार

Dhanteras 2025: धनतेरस 2025 पर सिर्फ़ सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि कुछ ख़ास चीज़ें भी खरीदी जाती हैं जो घर में सुख-समृद्धि और देवी लक्ष्मी व कुबेर की कृपा लाती हैं। जानिए इस शुभ दिन आप कौन सी अनोखी चीज़ें खरीद सकते हैं जो आपकी किस्मत बदल सकती हैं!

Dhanteras 2025 Date: दिवाली का महापर्व धनतेरस से शुरू होता है। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन बर्तन और धातु की चीज़ें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। आमतौर पर लोग इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं, लेकिन अगर आप सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो चिंता न करें। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ और भी चीज़ें हैं जिन्हें धनतेरस पर खरीदना बेहद शुभ माना जाता है और ये आपके घर में सुख-समृद्धि लाती हैं।

धनतेरस 2025 में कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष त्रयोदशी तिथि शनिवार, 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर रविवार, 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51 बजे समाप्त होगी। हिंदू धर्म में उदयातिथि का विशेष महत्व है, इसलिए धनतेरस शनिवार, 18 अक्टूबर, 2025 को मनाया जाएगा।

धनतेरस पर सोने-चांदी के अलावा ये चीज़ें खरीदना भी शुभ होता है

बर्तन (धातु)

धनतेरस पर नए बर्तन खरीदना एक प्राचीन और महत्वपूर्ण परंपरा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे, इसलिए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। पीतल को भगवान धन्वंतरि की धातु माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पीतल के बर्तन खरीदने से घर में स्वास्थ्य, सौभाग्य और 13 गुना अधिक धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा तांबा या कांसा के धातुओं से बने बर्तन खरीदना भी शुभ होता है।

झाड़ू

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नई झाड़ू घर से दरिद्रता दूर करती है और सुख-समृद्धि लाती है। झाड़ू को घर लाने और इस्तेमाल करने से पहले उसकी पूजा करें।

धनिया के बीज

धनतेरस पर धनिया खरीदकर देवी लक्ष्मी को अर्पित करना शुभ माना जाता है। धनिया को धन का प्रतीक भी माना जाता है। पूजा के बाद, इन बीजों को अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रखने से समृद्धि आती है।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां

धनतेरस पर दिवाली पूजन के लिए देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्तियां खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस पर इन मूर्तियों को घर लाकर दिवाली पर विधि-विधान से पूजा करने से धन-समृद्धि आती है और सभी बाधाएं दूर होती हैं।

श्री यंत्र और कुबेर यंत्र

यदि आप सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो इस दिन श्री यंत्र या कुबेर यंत्र खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इन यंत्रों को अपने घर या दुकान की तिजोरी में स्थापित करने से देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- Papankusha Ekadashi Katha: पापांकुशा एकादशी पर पढ़ें ये कथा, मिलेगी पापों से मुक्ति

गोमती चक्र

गोमती चक्र को अत्यंत पवित्र और चमत्कारी माना जाता है। धनतेरस पर 11 गोमती चक्र खरीदकर, उन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कौड़ी

पीली कौड़ियों को देवी लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है। धनतेरस पर कौड़ियां खरीदें, उन्हें हल्दी से रंगें और दिवाली की रात पूजा करने के बाद उन्हें अपनी तिजोरी में रख दें। इससे आपके घर में धन का प्रवाह सुनिश्चित होता है।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर महिलाएं क्यों करती हैं चंद्रमा की पूजा? जानें रोचक वजह

खरीदारी करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • काली वस्तुएं: धनतेरस पर कोई भी काली वस्तु या वस्त्र खरीदने से बचें। इसे अशुभ माना जाता है।
  • लोहा: इस दिन कैंची या चाकू जैसी नुकीली लोहे की वस्तुएं खरीदने से बचें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम