Diwali Shopping Muhurat: दिवाली से पहले खरीदी के 6 शुभ मुहूर्त, जानें किस दिन क्या खरीदें?

Published : Oct 14, 2025, 09:03 AM IST
Diwali Shopping Muhurat

सार

Diwali Shopping Muhurat: दिवाली से पहले खरीदी के 6 शुभ मुहूर्त का संयोग बन रहा है। इन शुभ मुहूर्त में खरीदी गई चीजें लंबे समय तक उपयोग में बनी रहेंगी और घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहेंगी।

Diwali 2025: इस बार दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को है। दिवाली से पहले हर व्यक्ति कुछ न कुछ खरीदी जरूर करता है, जैसे कपड़े, गहने, इलेक्ट्रानिक चीजें और वाहन आदि। इन चीजों की खरीदी के लिए शुभ मुहूर्त भी देखा जाता है। इस बार दिवाली से पहले खरीदी के लिए 1-2 नहीं बल्कि 6 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इन शुभ मुहूर्त में खरीदी गई चीजें लंबे समय तक उपयोग में बनी रहेंगी और शुभ फल भी प्रदान करेंगी। आगे जानिए खरीदी के इन शुभ मुहूर्त के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Diwali 2025: लक्ष्मी पूजा में किस रंग से कपड़े पहनें-कैसे नहीं? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

14 अक्टूबर, मंगलवार- पुष्य नक्षत्र

14 अक्टूबर, मंगलवार को पुष्य नक्षत्र दोपहर लगभग 12 बजे से शुरू होगा, जो दिन भर रहेगा। इस नक्षत्र को खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन खरीदी गई चीजें घर में सुख-समृद्धि लाती हैं। पुष्य नक्षत्र में सोना, इलेक्ट्रानिक चीजें जैसे फ्रीज, टीवी आदि खरीदना शुभ रहता है।

ये भी पढ़ें-
पुष्य नक्षत्र 2025 में ये 5 चीजें खरीदना शुभ, कीमत भी आपके बजट में

15 अक्टूबर, बुधवार- पुष्य नक्षत्र

इस दिन भी पुष्य नक्षत्र दोपहर लगभग 1 बजे तक रहेगा, इसलिए ये दिन भी खरीदी के लिए खास रहेगा। बुधवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से ये बुध पु्ष्य कहलाएगा। इस शुभ मुहूर्त प्रॉपर्टी जैसे मकान, दुकान आदि खरीदना शुभ रहेगा।

16 अक्टूबर, गुरुवार- मघा नक्षत्र और दशमी तिथि

16 अक्टूबर, गुरुवार की बात की जाए तो इस दिन मघा नक्षत्र और दशमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन बिजनेस के बड़े सौदे करना आपके लिए शुभ रहेगा। अगर कोई डील करना चाहते हैं तो ये तिथि और नक्षत्र इसके लिए बहुत ही शुभ फल देने वाले रहेंगे।

17 अक्टूबर, शुक्रवार- पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, एकादशी तिथि

इस दिन रमा एकादशी का व्रत किया जाएगा और पू‌र्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इस शुभ योग में आप घर की सजावट की सामान खरीद सकते हैं। साथ ही मोबाइल, फर्नीचर या अन्य कोई गैजेट खरीदने के लिए भी ये दिन बहुत शुभ है।

18 अक्टूबर, शनिवार- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और धन त्रयोदशी

इस दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। ये दिन सभी तरह की खरीदी के लिए शुभ रहेगा। इस दिन आप सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, वाहन, मोबाइल, सजावट का सामान आदि बहुत सी चीजों की खरीदी कर सकते हैं।

19 अक्टूबर, रविवार- रूप चतुर्दशी

इस दिन रूप चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इसे छोटी दिवाली भी कहते हैं। इस दिन आप टू या फोर व्हीलर, जमीन, मकान या दुकान, बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, ज्वैलरी आदि खरीद सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये दिन शुभ है।

Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश