Personality Test: मस्तक पर शंख का चिह्न बनाता है किस्मत वाला, जानें और क्या-क्या कहते हैं माथे के निशान?

Personality Acording To Forhead: हस्तरेखा की तरह ही फेस रीडिंग भी ज्योतिष की एक विधा है। इस विधा में चेहरे के ललाट, भौहें, आंखें, नाक, कान के आकार, प्रकार को देखकर किसी भी व्यक्ति के नेचर-फ्यूचर के बारे में जाना जा सकता है।

 

Manish Meharele | Published : Jul 13, 2024 10:04 AM IST

16
मस्तक के चिह्नों से जानें नेचर-फ्यूचर

Know the nature from the shape of the Forhead: हस्तरेखा की तरह ही कईं लोग फेस रीडिंग भी करते हैं: हमारे मस्तक यानी ललाट पर कईं विशेष चिह्न होते हैं, जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं होती, लेकिन फेस रीडिंग एक्सपर्ट इन्हें देखकर हमारे भविष्य के बारे में काफी कुछ बता सकते हैं। आज हम आपको ललाट यानी मस्तक पर स्थित शुभ चिह्नों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

26
चौड़े ललाट वाले होते हैं भाग्यशाली

जिस व्यक्ति का मस्तक यानी ललाट चौड़ा होता है, वह भाग्यशाली होता है। इनके पासन धन-दौलत और संपत्ति की कोई कमी नहीं होती। इनका शरीर भी काफी बलवान होता है। ये अपने जीवन में कईं उपलब्धि हासिल करते हैं। परिवार में भी इनका ही किस्सा चलता है। ऐसे लोग बड़े राजनेत या बिजनेस होते हैं।

36
छोटे मस्तक पर होते हैं कमजोर

जिन लोगों को ललाट सामान्य से छोटा होता है, ऐसे लोगों की बौद्धिक क्षमता काफी कमजोर होती है। इनके पास धन की कमी बनी रहती है। ये काम तो मन लगाकर करते हैं लेकिन उसमें सफलता मिलने में इन्हें संदेह रहता है। काफी कोशिश के बाद भी ये जीवन में मनचाहा मुकाम हासिल नहीं कर पाते।

46
सामान्य मस्तक वाले जीते हैं लंबी उम्र

जिस व्यक्ति का मस्तक सामान्य आकार का होता है, ऐसे लोग संतुलित जीवन जीते हैं। इनका जीवन धन के उतार-चढ़ाव के बीच गुजरता है। इनका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहता है। ये जल्दी ही किसी से भी प्रभावित हो जाते हैं। इनके ललाट पर त्रिशूल का चिह्न हो तो ये दीर्घायु होते हैं।

56
धूर्त होते हैं ऐसे मस्तक वाले लोग

जिन लोगों के मस्तक पर नीली नसें दिखाई देती है, वे पापी और धूर्त किस्म के होते हैं। ऐसे लोग अपराधी भी बन जाते हैं। इनके पास धन का सदैव अभाव रहता है। ये अत्यंत क्रोधी भी होते हैं। बात-बात पर विवाद करना इनकी आदत होती है।

66
मस्तक पर शुभ चिह्न

यदि किसी व्यक्ति के ललाट पर स्वस्तिक का चिह्न बना हो तो ऐसा व्यक्ति करोड़पति होता है। जिनके मस्तक पर अर्धचंद्र दिखाई दे तो वे प्रसिद्ध उद्योगपति बनते हैं। ललाट पर बना शंख का चिह्न व्यक्ति को सौभाग्यशाली बनाता है।


ये भी पढ़ें-

होठों पर तिल चमकाता है किस्मत, जानें कैसा होता है इनका लव पार्टनर?


Personality Test: बोल्ड नेचर के होते हैं गहरी नाभि वाले, बेली बटन से जानें अपनी और दूसरों की पर्सनालिटी से जुड़ी खास बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos