Hindi

होठों पर तिल चमकाता है किस्मत, जानें कैसा होता है इनका लव पार्टनर?

Hindi

होठों के आस-पास हो तिल तो…

समुद्र शास्त्र के अनुसार, शरीर पर तिल देखकर व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। ये तिल यदि होठों के आस-पास हो तो क्या होता है, आगे जानिए…

Image credits: Getty
Hindi

होंठो पर तिल

होंठों पर तिला होना शुभ माना जाता है। इस स्थान पर तिल विलासिता और कामुकता को दर्शाता है। इनका पार्टनर सुंदर होता है। ये अपनी मेहनत से हर तरह का सुख भोगते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

होंठ के ऊपर दाईं ओर तिल

जिनके होंठ के दाईं ओर के ऊपरी हिस्से पर तिल होता है, ऐसे लोग पार्टनर बदलने में माहिर होते हैं। किस्मत से इन्हें सब कुछ मिलता है। ये सुख-सुविधाओं भरा जीवन जीना पसंद करते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

होंठ के बाईं ओर ऊपरी हिस्से पर तिल

होंठ के बाईं ओर ऊपरी हिस्से पर तिल का होना शुभ नहीं है। ऐसे लोग गलत आदतों का शिकार हो सकते हैं। ये दूसरों की बातों पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं। इनका नेचर क्रोधी होता है।

Image credits: Getty
Hindi

होंठ के निचले हिस्से पर दाईं ओर तिल

ऐसे लोग काफी लोकप्रिय होते हैं। पैसा, मकान सब कुछ इनके पास होता है। अच्छा भोजन और कपड़े इनकी कमजोरी होते हैं। ये किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

निचले होंठ के बाईं ओर तिल

ऐसे लोग बहुत खूबसूरत होते हैं और ग्लेमर की दुनिया में नाम कमाते हैं। ये बात करने में भी माहिर होते हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है। ये अच्छे लीडर भी हो सकते हैं।

Image Credits: Getty