Ganga Dussehra 2023: गंगा जल को क्यों मानते हैं इतना पवित्र? बहुत कम लोग जानते हैं ये 3 कारण

Published : May 27, 2023, 09:32 AM IST
Ganga-Dussehra-2023

सार

Ganga Dussehra 2023: हिंदू धर्म में गंगा को देवनदी कहा गया है यानी स्वर्ग से धरती पर आई नदी। धर्म ग्रंथों के अनुसार, राजा भगीरथ कठिन तपस्या कर गंगा को धरती पर लाए थे। हर साल उसी तिथि गंगा दशहरे का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में नदियों को भी माता कहा गया है। इन नदियों में गंगा का स्थान सबसे ऊपर है। हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरे (Ganga Dussehra 2023) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 30 मई, मंगलवार को है। गंगा जल के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर किसी की मृत्यु हो रही है तो उसके मुंह में गंगा जल डाला जाता है, मान्यता है कि ऐसा करने से उसे मोक्ष की प्राप्ति होगी। गंगा जल को पवित्र मानने के पीछे सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारण भी हैं। आज हम आपको गंगाजल से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

गंगा जल को पवित्र मानने का धार्मिक कारण (Religious importance of Gangajal)
धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवनदी गंगा की उत्पत्ति परमपिता ब्रह्मा के कमंडल से हुई है। गंगाजल का सेवन देवता भी मोक्ष पाने के लिए करते हैं। यही वो नदी जो स्वर्ग लोक में बहती है। देवी गंगा हिमालय की पुत्री और पार्वती की बहन है। इन्हें भगवान शिव की दूसरी पत्नी भी कहते हैं। भगवान विष्णु के चरण स्पर्श करने के कारण ही इन्हें विष्णुपदी भी कहते हैं। मान्यता है कि गंगा में स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष प्राप्त होता है। इसलिए गंगा जल को इतना पवित्र मानते हैं।

गंगा जल को पवित्र मानने का वैज्ञानिक कारण (Scientific importance of Gangajal)
गंगा जल को पवित्र मानने के वैज्ञानिक कारण भी हैं। गंगा ऊंचे पहाड़ों पर से होती हुई धरती पर आती है। इसके पानी में पर्याप्त मात्रा में मिनरल्स होते हैं जो शरीर के लिए अति आवश्यक माने गए हैं। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार गंगा जल में बैक्टीरियोफैज नाम का एक वायरस होता है जो हानिकारक बैक्टीरिया को तुरंत नष्ट कर देता है। जिसके चलते गंगा का पानी लंबे समय तक खराब नहीं होता। गंगा जल में ई कोलाई बैक्टीरिया को मारने की क्षमता है, जो अन्य किसी नदी के पानी में नहीं पाई जाती।

एक कारण ये भी
गंगा जल को पवित्र मानने के पीछे एक कारण ये भी है कि इसमें वातावरण से ऑक्सीजन सोखने का एक अद्भुत गुण है जिससे ये हमेशा ताजा बना रहता है। गंगा नदी के पानी में प्रचूर मात्रा में गंधक भी पाया जाता है, जिसके कारण इसमें कीड़े नहीं पैदा होते। इसी वजह से इस पानी में औषधीय गुण बने रहते हैं।


ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: घर के सामने या आस-पास इन 5 का होना होता है अशुभ


Facts of Sengol: सेंगोल के ऊपर नंदी की ही प्रतिमा क्यों, क्या आप जानते हैं ये खास वजह?


Knowledge: खाने के बाद ये गलती करना पड़ सकती है भारी, उम्र भर बनें रहेंगे गरीब


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम