Ganga Dussehra Upay: गंगा दशहरे पर करें इन 10 चीजों का दान, किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी

Published : May 30, 2023, 09:58 AM IST
ganga dussehra 2023

सार

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस बार ये पर्व 30 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस पर्व का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने के शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में गंगा को देवनदी कहा गया है क्योंकि ये नदी स्वर्ग से उतरकर धरती पर आई है। साल में कई विशेष मौकों पर देवनदी गंगा की पूजा करने का विधान है, इनमें से गंगा दशहरा भी एक है। गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2023) पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 30 मई, मंगलवार को है। इस दिन (Ganga Dussehra Upay) कुछ खास चीजों का दान करने से किसी की भी किस्मत चमक सकती है। आगे जानिए इस दिन किन चीजों का दान करें…

गंगा दशहरे पर करें इन चीजों का दान (Ganga Dussehra Par Kya Daan Kare)
धर्म ग्रंथों के अनुसार, गंगा दशहरे पर पूजा के साथ-साथ दान का भी विशेष महत्व है। ऐसा करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। इस विशेष दिन 10 चीजों के दान को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ये 10 चीजें हैं जल यानी पानी, अन्न या पका हुआ भोजन, कपड़े, फल, घी, नमक, शक्कर, बर्तन, स्वर्ण यानी सोना और धन। इन सभी चीजों का दान अपनी शक्ति के अनुसार जरूरतमंद लोगों को करना चाहिए। ऐसा करने से लाइफ की कई टेंशन अपनी आप ही दूर हो जाती हैं।

क्यों मनाते हैं गंगा दशहरा पर्व? (Kyo Manate Hai Ganga Dussehra)
धर्म ग्रंथों के अनुसार सूर्यवंश में राजा सगर हुए। उनके 60 हजार पुत्रों को कपिल मुनि ने भस्म कर दिया। इनकी मुक्ति के लिए धरती पर गंगा को लाना ही एक मात्र उपाय था। इसी वंश में राजा भगीरथ हुए और उन्होंने घोर तपस्या कर गंगा को प्रसन्न किया और धरती पर लेकर आए। जिस तिथि पर देवनदी गंगा धरती पर आई, उस दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इसलिए हर साल इस तिथि पर गंगा दशहरे का पर्व मनाया जाता है।

गंगा स्नान का विशेष महत्व
गंगा दशहरे पर गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। यदि ऐसा न कर पाएं तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगा जल डालकर स्नान करने से गंगा स्नान का फल मिलता है। इस दिन गंगा नदी के तटों पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।



ये भी पढ़ें-

गंगा जल के ये आसान उपाय दूर करेंगे टेंशन, घर आएगी सुख-समृद्धि


Gayatri Jayanti 2023: 30 मई को इस विधि से करें देवी गायत्री की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, आरती व अन्य खास बातें


June 2023 Festival List: जून 2023 में 16 दिन रहेंगे व्रत-त्योहार, एक क्लिक से यहां जानें पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम