June 2023 Festival List: जून 2023 में 16 दिन रहेंगे व्रत-त्योहार, एक क्लिक से यहां जानें पूरी डिटेल

Published : May 29, 2023, 02:23 PM IST
June-2023-festival list

सार

June 2023 Festival Calendar: साल 2023 का छठा महीना जून कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें कबीर जयंती, दक्षिणी वट पूर्णिमा व्रत, योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी आदि प्रमुख हैं। 

उज्जैन. साल 2023 का छठा महीना जून शुरू होने वाला है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। (June 2023 Festival List) इस महीने में 4 जून, रविवार तक हिंदू पंचांग का तीसरा महीना ज्येष्ठ रहेगा, इसके बाद चौथा महीना आषाढ़ शुरू हो जाएगा। इस महीने में कबीर जयंती, योगिनी एकादशी, हलहारिणी अमावस्या आदि कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा भी इसी महीने में निकलेगी। आगे जानिए जून 2023 में मनाए जाने वाले त्योहारों की पूरी डिटेल…

जून 2023 व्रत-त्योहार (June 2023 Ke Vrat-Tyohar)
1 जून, गुरुवार- गुरु प्रदोष व्रत
3 जून, शनिवार- दक्षिणी वट पूर्णिमा व्रत
4 जून, रविवार- कबीर जयंती
7 जून, बुधवार- गणेश चतुर्थी व्रत
14 जून, बुधवार- योगिनी एकादशी व्रत
15 जून, गुरुवार- गुरु प्रदोष व्रत
16 जून, शुक्रवार- शिव चतुर्दशी व्रत
17 जून, शनिवार, श्राद्ध अमावस्या
18 जून, रविवार- हलहारिणी व स्नान दान अमावस्या
19 जून, सोमवार- गुप्त नवरात्रि आरंभ
20 जून, मंगलवार- जगन्नाथ रथयात्रा आरंभ
22 जून, गुरुवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
25 जून, रविवार- मां ताप्ती जयंती
27 जून, मंगलवार- गुप्त नवरात्रि समाप्त, भड़ली नवमी
29 जून, गुरुवार- देवशयनी एकादशी, चातुर्मास आरंभ
30 जून, शुक्रवार- वामन द्वादशी

इस महीने मनाया जाएगा गुप्त नवरात्रि का पर्व (Gupt Navratri 2023 Date)
धर्म ग्रंथों के अनुसार, एक साल में 4 नवरात्रि मनाई जाती है, इनमें से 2 प्रकट और 2 गुप्त होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल की पहली गुप्त नवरात्रि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में में मनाई जाती है। इस बार ये पर्व 19 से 27 जून तक मनाया जाएगा। इस दौरान तंत्र-मंत्र से देवी को प्रसन्न किया जाता है।

जगन्नाथ रथयात्रा भी निकाली जाएगी (Jagannath Rath Yatra 2023)
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में ही विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा उड़ीसा के पुरी में निकाली जाती है। इस बार ये यात्रा 20 जून से शुरू होगी। इस रथयात्रा को देखने के लिए देश नहीं बल्कि विदेश से भी भक्तजन यहां आते हैं। ये परंपरा काफी पुरानी है। इस दौरान लोग भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचकर स्वयं को धन्य मानते हैं।

देवशयनी एकादशी भी इसी महीने (Devshayani Ekadashi 2023)
हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान विष्णु 4 महीनों के लिए विश्राम करने पाताल लोक जाते हैं। इसे देवताओं का शयनकाल कहते हैं। इस बार देवशयनी एकादशी 29 जून, गुरुवार को है। इसी के साथ चातुर्मास भी शुरू हो जाता है। यानी इन 4 महीनों में कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह आदि नहीं होते। इस बार श्रावण का अधिक मास होने से चातुर्मास 5 महीनों का रहेगा।

 

ये भी पढ़ें-

Knowledge: खाने के बाद ये गलती करना पड़ सकती है भारी, उम्र भर बनें रहेंगे गरीब


घर में कहां और कैसे रखना चाहिए गंगा जल? हमेशा ध्यान रखें ये 6 बातें


Ganga Dussehra 2023: गंगा जल को क्यों मानते हैं इतना पवित्र? बहुत कम लोग जानते हैं ये 3 कारण

 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम