Ganga Snan Mantra: घर पर ही ये छोटा-सा मंत्र बोलकर नहाएं, मिलेगा गंगा स्नान का फल

Published : May 29, 2023, 11:03 AM ISTUpdated : May 30, 2023, 08:41 AM IST
Ganga Dussehra 2023

सार

Ganga Dussehra 2023: इस बार गंगा दशहरे का पर्व 30 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों में इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन गंगा नदी में स्नान का विशेष महत्व है। गंगा दशहरे पर कई विशेष आयोजन भी किए जाते हैं। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में नदियों को भी माता के समान पूजनीय बताया गया है। इनमें से गंगा नदी का महत्व सबसे अधिक है क्योंकि ये स्वर्ग से धरती पर आई है। हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरे (Ganga Dussehra 2023) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 30 मई, मंगलवार को है। मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी के दर्शन मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

गंगा स्नान का विशेष महत्व (Ganga Snan Mantra)
गंगा दशहरे पर गंगा नदी में स्नान का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन गंगा नदी के किनारों भक्तों की सैलाब उमड़ता है। गंगा नदी के तटों पर विशेष पूजा आदि का आयोजन किया जाता है। विशाल रूप से गंगा आरती की जाती है। मान्यता है कि गंगा नदी की पूजा से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

घर पर ये मंत्र बोलकर नहाने से मिलेगा गंगा स्नान का फल (Ganga Dussehra 2023 Kab Hai)
सभी लोगों के लिए गंगा दशहरे पर गंगा में डुबकी लगाना संभव नहीं है। लेकिन घर पर एक आसान मंत्र बोलकर नहाया जाए तो गंगा स्नान का फल मिल सकता है। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर पूरी श्रद्धा के साथ गंगा माता का स्मरण करें और नहाते समय नीचे लिखा मंत्र बोलें-
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।

इससे मिलती है पॉजिटिव एनर्जी
गंगा दशहरे पर घर पर ही ऊपर बताए गए मंत्र को बोलकर नहाने से न सिर्फ गंगा स्नान का फल मिलता है बल्कि इससे पॉजिटिव एनर्जी का भी अहसास होता है। आप चाहें तो प्रतिदिन ये मंत्र बोलकर स्नान कर सकते हैं। जल्दी ही आपके जीवन में इसका सकारत्मक प्रभाव दिखाई देने लगेगा। गंगा दशहर पर स्नान आदि करने के बाद जरूरतमंदों को अपनी इच्छा के अनुसार दान दें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Ganga Dussehra 2023: गंगा जल को क्यों मानते हैं इतना पवित्र? बहुत कम लोग जानते हैं ये 3 कारण


घर में कहां और कैसे रखना चाहिए गंगा जल? हमेशा ध्यान रखें ये 6 बातें


Knowledge: खाने के बाद ये गलती करना पड़ सकती है भारी, उम्र भर बनें रहेंगे गरीब


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम