Gayatri Jayanti 2023: गायत्री मंत्र को क्यों कहते हैं सबसे शक्तिशाली मंत्र? जानें इसके जाप से मिलने वाले फायदे

Published : May 26, 2023, 05:30 PM IST
Gayatri-Jayanti-2023

सार

Gayatri Jayanti 2023 Date:हिंदू धर्म ग्रंथों में अनेक मंत्रों के बारे में बताया गया है, गायत्री मंत्र भी इनमें से एक है। गायत्री मंत्र को सबसे शक्तिशाली मंत्री कहा जाता है। गायत्री मंत्र के जाप से कई तरह की परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाती हैं। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गायत्री जयंती (Kab Hai Gayatri Jayanti 2023) का पर्व मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर देवी गायत्री उत्पन्न हुई थी। इस बार ये तिथि 30 मई, मंगलवार को है। देवी गायत्री को वेदमाता भी कहा जाता है। वेदों में जो ज्ञान है, वो सब माता गायत्री के प्रभाव से ही है। देवी गायत्री को प्रसन्न करने के लिए एक विशेष मंत्र का जाप किया जाता है, जिसे गायत्री मंत्र कहते हैं। इस मंत्र के जाप से कई परेशानी अपने आप ही दूर हो जाती है। इसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्र भी कहते हैं। आगे जानिए इस मंत्र से जुड़ी खास बातें…

गायत्री मंत्र को क्यों कहते हैं सबसे शक्तिशाली?
विद्वानों के अनुसार, माता गायत्री के इस मंत्र में संसार की समस्त शक्ति समाहित है। इस मंत्र का जाप तो स्वयं देवता भी करते हैं। गायत्री मंत्र के जाप से भौतिक और आध्यात्मिक हर तरह सुख मनुष्यों को प्राप्त होते हैं। हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए इस मंत्र जाप श्रेष्ठ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार आकाशवाणी द्वारा ही गायत्री मंत्र की उत्पत्ति हुई है। इसलिए इसे सबसे शक्तिशाली मंत्र कहा जाता है।

ये है गायत्री मंत्र और इसका अर्थ (Gayatri Mantra)
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।
अर्थ- उस प्राणस्वरूप, दु:ख नाशक, सुख स्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देव स्वरूप परमात्मा को हम अन्तरात्मा में धारण करें। वह ईश्वर हमारी बुद्धि को सन्मार्ग पर प्रेरित करें।

गायत्री मंत्र के जाप से होने वाले फायदे (Gayatri Mantra Ke Fayde)
वैसे तो गायत्री मंत्र के जाप से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो सकती है और हर तरह का संकट टल सकता है। लेकिन फिर भी कुछ विशेष फायदे इस मंत्र के जाप से होते हैं, जो इस प्रकार हैं…
1. गायत्री मंत्र का जाप विद्यार्थियों यानी स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद होता है। बच्चों का मन यदि पढ़ाई में न लगे तो रोज सुबह-शाम गायत्री मंत्र का जाप से फायदा हो सकता है।
2. संतान नहीं हो रही है या फिर बच्चों से जुड़ी कोई और समस्या हो तो व्यक्ति को रोज सुबह गायत्री मंत्र जाप करना चाहिए। इससे फायदा होता है।
3. अगर किसी व्यक्ति की तबियत ज्यादा ही खराब हो और ठीक न हो रही है तो उसके सामने बैठकर रोज गायत्री मंत्र का जाप करें। जल्दी ही उस व्यक्ति की सेहत ठीक हो सकती है।
4. अगर आपके मन में धन लाभ की इच्छा है तो देवी लक्ष्मी के चित्र के सामने बैठकर गायत्री मंत्र का जाप विधि-विधान से करें। आपकी ये कामना भी पूरी हो सकती है।
5. यदि घर में किसी बुरी शक्ति का असर है तो सुबह-शाम गायत्री मंत्र का जाप करने से इस परेशानी से निजात मिल सकती है।



ये भी पढ़ें-

Knowledge: खाने के बाद ये गलती करना पड़ सकती है भारी, उम्र भर बनें रहेंगे गरीब


Facts of Sengol: सेंगोल के ऊपर नंदी की ही प्रतिमा क्यों, क्या आप जानते हैं ये खास वजह?


Nirjala Ekadashi 2023 Date: वो कौन-सा व्रत है जो पाण्डु पुत्र भीम के नाम से प्रसिद्ध है, इस बार कब है वो व्रत?

 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम