Janmashtami 2025: कहां है मूंछों वाले श्रीकृष्ण की प्रतिमा? अनोखी है इसकी मान्यता

Published : Aug 11, 2025, 11:53 AM IST
Janmashtami-2025-much-wale-shri-krishna-mandir-indore-deplapur

सार

Janmashtami 2025 Date: हमारे देश में भगवान श्रीकृष्ण के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं। इन्हीं में से एक है मूंछों वाले श्रीकृष्ण का मंदिर। यहां मूंछों वाली श्रीकृष्ण प्रतिमा की पूजा की जाती है। जन्माष्टमी पर यहां मेला लगता है।

Shrikrishna Unique Temple Depalpur Madhya Pradesh: इस बार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी पर्व 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन पूरे देश के कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। हमारे देश में भगवान श्रीकृष्ण के अनेक प्राचीन और चमत्कारी मंदिर हैं, जिनसे कोई न कोई विशेष मान्यता और परंपरा जुड़ी है। ऐसा ही एक मंदिर है मूंछों वाले श्रीकृष्ण का। इस मंदिर में श्रीकृष्ण की जो प्रतिमा स्थापित है, उनकी मूंछें हैं। शायद देश का ये एक मात्र ऐसा मंदिर है। जन्माष्टमी पर यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं। आगे जानिए कहां है मंदिर और इससे जुड़ी खास बातें…

कहां है मूंछों वाले श्रीकृष्ण का मंदिर?

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर से लगभग 70 किमी दूर देपालपुर नाम का शहर है। यहां के गिरोता नाम के गांव में भगवान श्रीकृष्ण का एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में स्थित श्रीकृष्ण प्रतिमा अपने आप में अद्भुत है क्योंकि इनकी मूंछें हैं। इसी वजह से इस मंदिर को मूंछों वाला कृष्ण मंदिर कहा जाता है। लोग दूर-दूर से यहां इस प्रतिमा के दर्शन करने आते हैं। जन्माष्टमी पर यहां मेला लगता है। ये मंदिर 300 साल से ज्यादा पुराना बताया जाता है। इसकी स्थापना से जुड़ी कईं कथाएं यहां प्रचलित है।

ये भी पढ़ें-

Grahan 2025: श्राद्ध पक्ष में होंगे 2 ग्रहण, इनमें से कौन-सा भारत में दिखेगा?


29 दिन के भाद्रपद मास में 25 व्रत-त्योहार, जानें जन्माष्टमी-गणेश चतुर्थी की डेट?

गांव की रक्षा करते हैं श्रीकृष्ण

स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ही इस गांव की रक्षा करते हैं। कुछ लोग तो श्रीकृष्ण को गांव का द्वारपाल भी कहते हैं। ये मंदिर एक गुफा की तरह है, जहां ऊपर भगवान कृष्ण विराजित हैं। इसके नीचे से ग्रामीण गुजरते हैं। ऐसा कहते हैं कि श्रीकृष्ण की प्रतिमा के नीचे से गुजरने से उनकी सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं और वे परेशानियों से बचे रहते हैं।

आग से बचाया था गांव को

स्थानीय निवासी बताते हैं कि बहुत समय पहले गांव में भीषण आग लगी थी, जिसमें अनेक घर जल गए थे लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई और न ही इस मंदिर को कोई नुकसान पहुंचा। तभी से लोगों की मान्यता है कि इस गांव की रक्षा स्वयं श्रीकृष्ण करते हैं। स्थानीय लोगों को जब भी कोई परेशानी आती है तो वे यहां सामूहिक प्रार्थना करते हैं, जिससे उनकी समस्या दूर हो जाती है।

कैसे पहुचें मूंछों वाले श्रीकृष्ण मंदिर?

मूंछों वाले श्रीकृष्ण मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले इंदौर आना पड़ेगा। यहां से बस या अपने निजी वाहन से आप गिरोता गांव पहुंच सकते हैं। इंदौर में ही सबसे एयरपोर्ट भी है। गिरोता से सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन गौतमपुरा रोड है। यहां आकर भी आप आसानी से श्रीकृष्ण मंदिर पहुंच सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम