Janmashtami 2025 Upay: जन्माष्टमी पर राशि अनुसार क्या भोग लगाएं कान्हा को?

Published : Aug 14, 2025, 11:44 AM ISTUpdated : Aug 14, 2025, 11:45 AM IST
Janmashtami-2025-Upay

सार

Janmashtami Ke Upay: जन्माष्टमी पर भक्त भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। मान्यता है कि इस दिन अगर श्रीकृष्ण को राशि अनुसार विशेष भोग लगाया जाए तो भक्त की हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

Janmashtami Par Kanha Ko Kya Bhog Lagaye: इस बार 16 अगस्त, शनिवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भक्त अलग-अलग उपाय करके श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। मान्यता है कि जन्माष्टमी पर अगर भगवान श्रीकृष्ण को राशि अनुसार अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाए तो किसी की भी किस्मत चमक सकती है और कान्हा की कृपा भी आप पर बनी रहेगी। ये भोग आप घर भी तैयार कर सकते हैं। आगे जानिए राशि अनुसार जन्माष्टमी पर कान्हा को किन चीजों का भोग लगाएं…

मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। ये लोग भगवान श्रीकृष्ण का शृंगार लाल कपड़ों से करें और सेवफल का भोग लगाएं। इससे इनके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें-

जन्माष्टमी पर दुर्लभ गजलक्ष्मी योग, 4 राशि वालों पर बरसेगा धन


Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण ने कहां सीखी थीं 64 कलाएं, क्या हैं उनके नाम?


वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाएं तो इन्हें जल्दी ही धन लाभ के योग बन सकते हैं।

मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। ये लोग श्रीकृष्ण को हरे रंग के फल जैसे जामफल, अनानास आदि का भोग लगाएं तो इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

कर्क राशि: इस राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। मानसिक शांति के लिए ये लोग कान्हा को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।

सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग केसर मिश्रित दूध का भोग श्रीकृष्ण को लगाएं। इससे इन्हें समाज और परिवार में मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि: इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि के लोग कान्हा को पिस्तायुक्त मिठाई का भोग लगाएं तो इन्हें शुभ फल मिलेंगे।

तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। ये लोग ड्राय फ्रूट से बनी मिठाई ये खीर का भोग श्रीकृष्ण को लगाएं। इससे इन्हें धन-संपत्ति मिल सकती है।

वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग अनार का भोग श्रीकृष्ण को लगाएं, जिससे इन्हें जीवन का हर सुख मिल सकता है।

धनु राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग पीले फल जैसे केला, पपीता आदि का भोग श्रीकृष्ण को लगाएं। इससे धर्म में इनकी रुचि बनी रहेगी।

मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वाले तिल से बनी पकवान जैसे लड्डू, गजक आदि का भोग कान्हा को लगाएं। इससे इनकी परेशानी दूर होगी।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ये लोग इमरती का भोग श्रीकृष्ण को लगाएं। इससे इन पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी।

मीन राशि: इस राशि के स्वामी भी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग पीले रंग की मिठाई का भोग श्रीकृष्ण को लगाएं तो इनका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम