- Home
- Astrology
- Horoscope
- Janmashtami 2025 Rashifal: जन्माष्टमी पर दुर्लभ गजलक्ष्मी योग, 4 राशि वालों पर बरसेगा धन
Janmashtami 2025 Rashifal: जन्माष्टमी पर दुर्लभ गजलक्ष्मी योग, 4 राशि वालों पर बरसेगा धन
Janmashtami 2025 Horoscope: इस बार जन्माष्टमी पर्व 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन गजलक्ष्मी नाम का शुभ योग बनेगा, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। इस शुभ योग के शुभ प्रभाव से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

जन्माष्टमी 2205 का राशिफल
Janmashtami Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु और शुक्र ग्रह एक राशि में होते हैं तो गजलक्ष्मी नाम का राजयोग बनाते हैं। गजलक्ष्मी योग को बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है। इस समय मिथुन राशि में गजलक्ष्मी योग बन हुआ है। इसी दौरान 16 अगस्त, शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर गजलक्ष्मी नाम का राजयोग का होना एक दुर्लभ संयोग है। इस राजयोग का प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें कौन-सी हैं ये राशियां…
KNOW
मिथुन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
इसी राशि में गुरु और शुक्र के साथ होने से गजलक्ष्मी योग बन रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा फायदा इसी राशि को होगा। इस राशि के लोग जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। कोई बड़ा धन लाभ भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
Janmashtami 2025 पर न करें ये 5 काम, नहीं तो बुरा होगा परिणाम
Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण ने कहां सीखी थीं 64 कलाएं, क्या हैं उनके नाम?
सिंह राशि वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को पिता से धन लाभ के योग बन रहे हैं। अगर कहीं लंबे समय से पैसा अटका हुआ है तो वह मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है वहीं बिजनेस की स्थिति में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अगर कोई परेशानी चल रही है तो उसमें भी राहत मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे।
वृश्चिक वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई शानदार खबर मिलेगी, जिससे पूरे परिवार में खुशियां मनाई जाएंगी। ये लोग नई प्रॉपर्टी जैसे मकान, दुकान आदि खरीद सकते हैं। नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए भी समय ठीक है। अगर परिवार में किसी की सेहत खराब चल रही है तो वह भी ठीक हो जाएगी। ससुराल पक्ष में खूब आव-भगत होगी, कोई मंहगा उपहार भी आपको मिल सकता है।
कुंभ वालों को मिलेगी राहत
इस राशि के लोग जो पिछले समय से काफी परेशान चल रहे हैं, उन्हें राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। परिवार में सुख-शांति रहेग। जुएं-सट्टे से इनकम के योग बनेंगे। किसी मनोरंजक स्थान पर यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।