कब है लोहड़ी, मकर संक्रांति, मौनी अमावस? नोट करें जनवरी 2025 के त्योहारों की डेट

Published : Dec 23, 2024, 10:03 AM IST
jan-2025-festival-calendar

सार

January 2025 Festival Calendar: साल 2025 का पहला महीना जनवरी बहुत खास रहेगा। इस महीने में कई प्रमुख व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। साथ ही खर मास इस दौरान खत्म होंगे और विवाह आदि शुभ कामों पर लगी रोक हट जाएगी। 

January 2025 Festival List: साल 2025 का पहला महीना यानी जनवरी बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने में मकर संक्रांति जैसा महत्वपूर्ण पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा इस महीने में शाकंभरी नवरात्रि का पर्व भी मनाया जाएगा साथ ही मौनी अमावस्या भी इसी महीने रहेगी। जनवरी 2025 का ये महीना हिंदू पंचांग के पौष और माघ मास के अंर्तगत रहेगा। आगे जानिए जनवरी 2025 के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट…

जानें जनवरी 2025 के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल (Details of festivals of January 2025)

3 जनवरी, शुक्रवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
6 जनवरी, सोमवार- गुरु गोविंदसिंह जयंती
7 जनवरी, मंगलवार- शाकंभरी नवरात्रि आरंभ
10 जनवरी, शुक्रवार- पुत्रदा एकादशी व्रत
11 जनवरी, शनिवार- प्रदोष व्रत
13 जनवरी, सोमवार- पौष पूर्णिमा, शाकंभरी पूर्णिमा, लोहड़ी
14 जनवरी, सोमवार- मकर संक्रांति, खरमास समाप्त
17 जनवरी, शुक्रवार- संकटा गणेश चतुर्थी
23 जनवरी, गुरुवार- भीष्म पितामाह जयंती
25 जनवरी, शनिवार- षटटिला एकादशी
26 जनवरी, रविवार- तिल द्वादशी
27 जनवरी, सोमवार- शिव चतुर्दशी व्रत, प्रदोष व्रत
29 जनवरी, बुधवार- मौनी अमावस्या
30 जनवरी, गुरुवार- माघ गुप्त नवरात्रि आरंभ

खत्म होगा खर मास

14 जनवरी को जैसे ही सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा, खर मास समाप्त हो जाएगा और इसी के साथ शुभ कार्यों जैसे विवाह आदि पर लगी रोक हट जाएगी। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही उत्तरायण शुरू हो जाता है जिसे देवताओं का दिन भी कहा जाता है। सूर्य के उत्तरायण होने का धार्मिक के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी है।

शाकंभरी नवरात्रि भी इसी महीने

जनवरी 2025 में 7 से 13 जनवरी तक शाकंभरी नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। पुराणों के अनुसार, एक बार धरती पर भीषण अकाल पड़ा, उस समय माता दुर्गा ने देवी शाकंभरी के रूप में अवतार लिया। इस अवतार में देवी की हजारों आंखों थीं। उनकी आंखों से 9 दिनों तक लगातार आंसुओं की बारिश होती रही, जिससे धरती फिर से हरियाली छा गई। तभी ये शाकंभरी नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है।


ये भी पढ़ें-

Mahabharat Fact: कौन था वो पांडव, जिसकी मृत्यु 1 नहीं 3 बार हुई थी?


कैसे बचें कालसर्प और पितृ दोष से? प्रेमानंद महाराज ने बताया उपाय


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Hanuman Ashtami 2025: हनुमानजी कैसे हुए अमर, क्या है इनके भाइयों के नाम? जानें 5 फैक्ट
Rukmini Ashtami 2025: कैसे करें देवी रुक्मिणी की पूजा? जानें मंत्र, मुहूर्त सहित हर बात