कब है ‘हरितालिका तीज 2024’, इसमें और ‘हरियाली तीज’ में क्या अंतर है?

Published : Jul 26, 2024, 04:17 PM ISTUpdated : Aug 29, 2024, 07:08 PM IST
hartalika teej 2024

सार

Hariyali Teej 2024 Kab Hai: सावन में हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं झूले झूलती हैं और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। इसी नाम से मिलता-जुलता एक और पर्व है हरितालिका तीज, लेकिन दोनों में बहुत अंतर है। 

Sawan 2024 Hariyali Teej Details: इस बार सावन मास 22 जुलाई से शुरू हो चुका है जो 19 अगस्त तक रहेगा। सावन में महिलाओं से संबंधित अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, इन्हीं में से एक है हरियाली तीज। इस दिन महिलाएं संज-संवरकर बाग-बगीचों में घूमने जाती हैं और झूले झूलती हैं। साथ ही इस दिन देवी पार्वती की पूजा भी की जाती है। आगे जानिए 2024 में कब है हरियाली तीज और इससे जुड़ी खास बातें…

कब है हरियाली तीज 2024? (Hariyali Teej 2024 Date)
पंचांग के अनुसार सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 06 अगस्त, मंगलवार की रात 07:52 से 07 अगस्त, बुधवार की रात 10:06 तक रहेगी। चूंकि तृतीया तिथि का सूर्योदय 7 अगस्त को होगा, इसलिए इसी दिन हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन परिघ, शिव, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 4 अन्य शुभ योग भी रहेंगे, जिसके चलते इस पर्व को महत्व और भी बढ़ गया है।

क्यों मनाते हैं हरियाली तीज? (Kyo Manate Hai Hariyali Teej)
भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए देवी पार्वती के घोर तपस्या की। तप से प्रसन्न होकर महादेव प्रकट हुए और उन्होंने देवी पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकर करने का वरदान दिया। उस दिन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि थी, इसे ही हरियाली तीज कहा जाता है। इस दिन महिलाएं मनचाहे वरदान के लिए शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।

क्या है हरियाली और हरितालिका तीज में अंतर? (Hariyali Teej Aour Hartalika Teej Mai Kya Antar Hai)
धर्म ग्रंथों के अनुसार, हरियाली तीज का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। जबकि हरितालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। खास बात ये है कि इन दोनों व्रतों में देवी पार्वती और भगवान शिव की ही पूजा की जाती है। 2024 में हरितालिका तीज का व्रत 6 सितंबर, शुक्रवार को है।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2024: जानें मौत के 7 संकेत, जो शिवजी ने देवी पार्वती को बताए थे


Sawan 2024 Upay: गुड लक और धन लाभ के लिए किस चीज से करें रुद्राभिषेक?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम