Chandra Grahan 2024 Kab Hai: हर साल लगभग 3-4 बार चंद्र व सूर्य ग्रहण की घटनाएं होना आम बात है। सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी के एक सीध में होने से ये स्थिति बन सकती है। हमारे देश में इसे शकुन-अपशकुन आदि से जोड़कर भी देखा जाता है।
Chandra Grahan Mai Pregnant Mahilaye Kya Na kare: इस बार साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार को होने जा रहा है। ये ग्रहण सुबह 10:21 से शुरू होकर दोपहर 03:00 बजे तक रहेगा। इसे पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, आदि देशों में देखा जा सकेगा। भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी प्रभाव जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होगा। जहां ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसके नियम मान्य होंगे। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। आगे जानिए कौन-सी हैं वो बातें…
26
ग्रहण में बाहर न निकले
ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं घर के अंदर ही रहें। जब ग्रहण चल रहा हो तो इसे दौरान भूलकर भी बाहर न निकलें। ऐसा करने पर गर्भ में पल रहे बच्चे पर इसका अशुभ प्रभाव हो सकता है, ऐसी हिंदू धर्म में मान्यता है।
36
कुछ भी खाएं नहीं और सोएं भी नहीं
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण की किरणें खाने-पीने की चीजों को अशुद्ध कर देती हैं। बहुत जरूरी हो तो दवा ले सकती हैं। इस दौरान सोने की भी मनाही है।
46
नुकीली चीजों का उपयोग न करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान महिलाओं को किसी भी तरह की नुकीली या धारदार चीज जैसे चाकू, ब्लेड, कैंची, सुई आदि के उपयोग से भी बचना चाहिए। इसका अशुभ प्रभाव भी गर्भस्थ शिशु पर हो सकता है।
56
न करें पूजा-पाठ
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भगवान की पूजा आदि भी नहीं करनी चाहिए और संभव हो तो ग्रहण के दौरान घर की खिड़की और दरवाजों पर परदा लगा देना चाहिए ताकि ग्रहण की किरणें भी घर के अंदर न आ सके।
66
संजना-संवरने से भी बचें
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं साज-श्रंगार न करें, क्योंकि इस दौरान निगेटिव शक्तियां बहुत बलवान हो जाती है और किसी पर भी हावी हो सकती हैं। गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल में किसी पर क्रोध भी न करें।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi