Ganga Saptami 2024: 14 मई को घर में नहाते समय बोलें ये मंत्र, मिलेगा गंगा स्नान का फल

Published : May 13, 2024, 11:01 AM IST
Ganga-Saptami-2024-celebration-reason

सार

Ganga Saptami 2024: इस बार गंगा सप्तमी का पर्व 14 मई, मंगलवार को है। धर्म ग्रंथों में इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन गंगा नदी में स्नान का विशेष फल बताया गया है। इस दिन गंगा के तटों पर विशेष आयोजन भी होते हैं। 

Ganga Saptami 2024 Kab Hai: धर्म ग्रंथों के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर गंगा भगवान ब्रह्मा के कमंडल से निकलकर देवलोक में बहने लगी थी। इस बार गंगा सप्तमी का पर्व 14 मई, मंगलवार को है। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।

गंगा स्नान का विशेष महत्व (Ganga Saptami 2024 significance)
गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन गंगा नदी के तटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। साथ ही गंगा नदी के तटों पर विशेष आयोजन आदि भी किए जाते हैं। कुछ स्थानों पर तो मेलों का आयोजन भी किया जाता है और विशाल रूप से गंगा आरती की जाती है।

घर बैठे कैसे पाएं गंगा स्नान का फल (Ganga Snan Mantra)
जो लोग गंगा में स्नान करने नहीं जा सकते वे घर पर ही एक आसान मंत्र बोलकर नहाएं तो उन्हें गंगा स्नान का फल मिल सकता है। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर पूरी श्रद्धा के साथ गंगा माता का स्मरण करें और नहाते समय नीचे लिखा मंत्र बोलें-
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।

होते हैं ये फायदे
गंगा सप्तमी पर ऊपर बताए गए मंत्र को बोलकर स्नान करने से गंगा स्नान का फल तो मिलता ही है साथ ही पॉजिटिव एनर्जी का भी अहसास होता है। आप ये मंत्र रोज स्नान करते समय भी बोल सकते हैं। इससे आपके जीवन में इसका सकारत्मक प्रभाव दिखाई देने लगेंगे और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। संभव हो तो इस दिन जररूतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार दान भी करें।


ये भी पढ़ें-

Vaishakh Purnima 2024: कब है वैशाख पूर्णिमा, क्यों है ये खास, इस दिन कौन-कौन से त्योहार मनाए जाएंगे?


पितरों की शांति के लिए रोज शाम को किन 4 स्थानों पर लगाएं दीपक?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम