Vat Savitri Vrat 2024 Upay: वट सावित्री व्रत पर करें ये 5 उपाय, धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी

Published : Jun 01, 2024, 09:42 AM ISTUpdated : Jun 06, 2024, 08:15 AM IST
Vat-Savitri-Vrat-2024-Upay

सार

Vat Savitri Vrat 2024 Date: पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए हर साल ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर वट सावित्री व्रत किया जाता है। ये व्रत महिला प्रधान है। इस दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा मुख्य रूप से करती हैं। 

Kab Hai Vat Savitri Vrat 2024: इस बार वट सावित्री व्रत 6 जून, गुरुवार को किया जाएगा। इस व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। मान्यता है कि जो महिला इस दिन वट वृक्ष की पूजा करती है उसका सौभाग्य अखंड बना रहता है और घर-परिवार में भी सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन कुछ उपाय करने से भी आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ये उपाय बहुत ही आसान है। आगे जानिए वट सावित्री व्रत के दिन कौन-से उपाय करें-

वट वृक्ष की पूजा करें
वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की पूजा का विधान है। इस दिन सुहागिन महिलाओं को वट वृक्ष पर जल चढ़ाना चाहिए और शुद्ध घी का दीपक भी लगाना चाहिए। इसके बाद महिलाएं वट वृक्ष के चारों और 11 परिक्रमा करें और इस दौरान कच्चा सूत भी चढ़ाएं। ये उपाय करने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है।

सावित्री-सत्यवान की कथा सुनें
अगर कोई महिला किसी कारणवश वट सावित्री व्रत करने में असमर्थ है तो वह सिर्फ सावित्री सत्यवान की कथा इस दिन सुन लें तो भी उसे व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त हो सकता है। सावित्री के कारण ही इस व्रत का नाम वट सावित्री रखा गया है।

सुहागिन स्त्रियों को सुहाग की सामग्री दें
वट सावित्री व्रत के दिन गरीब सुहागिन महिलाओं को सुहाग की सामग्री जैसे- लाल चुनरी, कुमकुम, सिंदूर, काजल, मेहंदी आदि चीजें उपहार में दें। साथ ही दक्षिणा के रूप में कुछ पैसे में जरूर दें। इस उपाय से आपके परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

माता लक्ष्मी की पूजा करें
यदि आपको धन की इच्छा है तो आप वट सावित्री व्रत के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें 7 पीली कौड़ी अर्पित करें। बाद में इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रख दें। इससे आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है।

जरुरतमंदों को दान करें
वट सावित्री व्रत के दिन जरूरतमंद लोगों को अनाज, भोजन, कपड़े आदि चीजों का दान करें। रसदार फल जैसे आम, तरबूज आदि का दान करना भी इस दिन शुभ माना जाता है। इस उपाय से भी आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Shani Jayanti 2024: शनिवार को तेल खरीदना क्यों मानते हैं अशुभ?


Astro Tips For Somvar: सोमवार को क्या करें और क्या करने से बचें, इस दिन किन चीजों का दान करने से बढ़ेगा गुड लक?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम