Ashadha Gupt Navratri 2024: कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, किस वाहन पर सवार होकर आएंगी देवी?

Published : Jun 28, 2024, 03:45 PM IST
gupt navratri 2024

सार

Ashadha Gupt Navratri 2024: इन दिनों हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ चल रहा है। धर्म ग्रंथों में इस महीने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में गुप्त नवरात्रि का पर्व भी मनाया जाता है। इस बार ये पर्व जुलाई 2024 में है। 

Kab Se Shuru Hogi Ashadha Gupt Navratri 2024: धर्म ग्रंथों के अनुसार, एक साल में कुल 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इनमें से 2 गुप्त और 2 प्रकट नवरात्रि होती है। प्रकट नवरात्रि के बारे में तो सभी लोग जानते हैं ये पर्व चैत्र और आश्विन मास में मनाया जाता है। इनके अलावा 2 अन्य नवरात्रि भी होती है जिसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। गुप्त नवरात्रि का पर्व आषाढ़ और माघ मास में मनाया जाता है। इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पर्व जुलाई 2024 में मनाया जाएगा। जानें आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी देवी…

कब से कब तक रहेगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024?
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस बार ये नवरात्रि 6 जुलाई, शनिवार से शुरू होगी, जो 15 जुलाई, सोमवार तक रहेगी। यानी इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 10 दिनों की होगा, ऐसा चतुर्थी तिथि की वृद्धि होने के कारण होगा।

किस वाहन पर सवार होकर आएगी देवी?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुासर, जिस वार से नवरात्रि शुरू होती है, उसी के अनुसार देवी का वाहन निश्चित होता है। चूंकि इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पर्व 6 जुलाई, शनिवार से शुरू हो रहा है इसलिए देवी का वाहन घोड़ा है। देवी का ये वाहन शुभ नहीं माना जाता। ऐसा होने से पड़ोसी देशों से विवाद की स्थिति बनने का खतरा रहता है।

क्यों खास है गुप्त नवरात्रि?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में देवी की साधना गुप्त विधियों से की जाती है यानी इस नवरात्रि में तंत्र-मंत्र के के द्वारा देवी की पूजा करने का प्रधानता है। इस नवरात्रि में शिव और शक्ति के संहारक गणों जैसे –डाकिनी, शाकिनी, भूत-प्रेत, बेताल आदि की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इनकी पूजा से हर तरह की सफलता मिल सकती है।


ये भी पढ़ें-

अनजाने में हो जाए जीव हत्या तो क्या करें? जानें प्रेमानंद महाराज से


Shani Vakri 2024: 30 जून से शनि होगा वक्री, साढ़ेसाती और ढय्या वाले भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम