Gupt Navratri 2024: मृत्यु पंचक में शुरू होगी ‘माघ गुप्त नवरात्रि’, जानें क्यों खास रहेंगे ये 9 दिन?

Published : Feb 06, 2024, 11:05 AM IST
gupt navratri 2024

सार

Magh Gupt Navratri 2024: धर्म ग्रंथों के अनुसार, एक साल में 4 नवरात्रि आती है, इनमें से 2 गुप्त और 2 प्रकट नवरात्रि होती है। माघ मास में गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार माघ मास की गुप्त नवरात्रि फरवरी 2024 में मनाई जाएगी। 

Magh Gupt Navratri 2024 Date: फरवरी 2024 में माघ मास की गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान कईं ग्रह राशि बदलेंगे, वहीं कुछ विशेष त्योहार भी मनाए जाएंगे, जिसके चलते ये नवरात्रि काफी खास रहेगी। इस बार माघ गुप्त नवरात्रि की शुरूआत मृत्यु पंचक में होगी। पंचक के अंतर्गत ही नवरात्रि के 5 दिन रहेंगे। जानें कब से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि और कब तक रहेगा पंचक…

कब से शुरू होगी माघ गुप्त नवरात्रि 2024? (Magh Gupta Navratri 2024 Date)
पंचांग के अनुसार, माघ मास की गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी, शनिवार से शुरू होगी, जो 18 फरवरी, रविवार तक रहेगी। इन 9 दिनों में रोज देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी, वहीं तंत्र साधक इन दिनों में काली, भैरव, डाकिनी-शाकिनी आदि गुप्त शक्तियों की पूजा करेंगे। गुप्त शक्तियों की पूजा के कारण ही इस नवरात्रि को गुप्त नाम दिया गया है।

कब से शुरू होगी पंचक? (Panchak date and time February 2024)
पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के पहले दि यानी 10 फरवरी, शनिवार को पंचक सुबह 11.38 से शुरू होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, शनिवार से शुरू होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहते हैं। इसी पंचक में गुप्त नवरात्रि की शुरूआत होगी। ये पंचक 14 फरवरी, बुधवार की शाम 04.28 तक रहेगा। यानी गुप्त नवरात्रि के पहले 5 दिन पंचक के साए में रहेंगे।

क्यों खास है गुप्त नवरात्रि के 9 दिन?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, माघ मास की गु्प्त नवरात्रि में संहारकारी शक्ति जैसे काली, कपाली, भैरव, डाकिनी-शाकिनी आदि की पूजा तामसिक रूप से की जाती है। इन 9 दिनों में मांस, मछली, मदिरा आदि चीजों से इन शक्तियों को प्रसन्न किया जाता है और गुप्त सिद्धियां प्राप्त की जाती है। इन 9 दिनों में प्रमुख तंत्र स्थान जैसे कामाख्या, उज्जैन, तारापीठ आदि पर तांत्रिकों की भीड़ उमड़ती है।


ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat 2024: 7 फरवरी को करें बुध प्रदोष व्रत, सिर्फ ढाई घंटे रहेगा पूजा मुहूर्त, जानें पूजा विधि और आरती


Kab Hai Mahashivratri 2024: कब करें महाशिवरात्रि व्रत, 8 या 9 मार्च?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम