कौन हैं किन्नर अखाड़े की ‘आचार्य महामंडलेश्वर’? अक्षय कुमार के साथ कर चुकीं काम

Published : Jan 05, 2025, 11:50 AM ISTUpdated : Jan 07, 2025, 01:57 PM IST
laksmi narayan tripathi

सार

Kinnar Akhada Prayagraj MahaKumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ में शामिल होने के लिए सभी अखाड़ों के साधु-संत वहां पहुंच चुके हैं। इन अखाड़ों के साथ एक और अखाड़ा भी है जो सबके लिए आकर्षण का केंद्र है। ये है किन्नर अखाड़ा। 

Laxmi Narayan Tripathi Interesting Facts: प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ में शामिल होने के लिए सभी 13 अखाड़ों के लाखों साधु-संत वहां संगम तट पर पहुंच चुके हैं। जूना अखाड़े के साथ किन्नर अखाड़े ने भी महाकुंभ में प्रवेश कर लिया है। महाकुंभ में आने वाले लोगों के लिए किन्नर अखाड़ा सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी। यही किन्नर अखाड़े की प्रमुख भी हैं। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी कईं सालों से किन्नरों के हक के लिए आवाज उठा रही हैं। ये कईं टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। आगे और जानिए लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के बारे में…

MahaKumbh 2025: खुद का पिंडदान कर महिला बनती है ‘नागा साधु’, जानें इनके रहस्य

 

अपने हक के लिए किया संघर्ष

किन्नर अखाड़े की प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का जन्म 13 दिसंबर 1978 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने भरतनाट्यम में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया। समाज में किन्नर समुदाय के साथ हो रहे भेदभाव को देखते हुए उन्होंने 2007 में लक्ष्मी ने एक गैर-लाभकारी संगठन शुरू किया। जिसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर को उनका अधिकार दिलाना था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने थर्ड जेंडर को मान्यता दी।

किन्नरों पर लिख चुकी हैं किताब

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी संयुक्त राष्ट्र में एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली ट्रांसजेंडर हैं। वे किन्नरों पर दो किताबें भी लिख चुकी हैं। इसमें उनकी आत्माकथा ‘मी हिजरा, मी लक्ष्मी’ भी शामिल है जो साल 2012 में प्रकाशित हुई थी। इसके अलावा रेड लिपिस्टिक नाम की किताब भी इन्होंने ही लिखी है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा वे किन्नरों पर जर्मन प्रोडक्शन ने 'थर्ड जेंडर बिटविन द लाइंस' फिल्म भी बना चुकी हैं।

इन टीवी शोज में आ चुकी हैं नजर

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी कईं टीवी शोज में भाग लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। ये बिग बॉस 5 के अलावा सच का सामना, दस का दम, राज पिछले जन्म का भी दिखाई दी थीं। अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी को लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बतौर ब्रांड एंबेसडर सपोर्ट किया था। साथ ही इस फिल्म की ब्रांडिंग भी की थी।


ये भी पढ़ें-

kalpavaas Kya Hota Hai: कब से शुरू होगा कल्पवास 2025?


Mahakumbh 2025: 45 दिनों तक चलेगा महाकुंभ, शाही स्नान के लिए खास हैं 6 दिन

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम