खैर नहीं इन 2 राशि वालों की, शनिदेव ढाई साल तक नहीं छोड़ेंगे पीछा

Published : Jan 04, 2025, 05:19 PM IST
shani rashifal 2025

सार

Shani Rashifal 2025: शनिदेव का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूटने लगते हैं। शनिदेव जब किसी पर प्रसन्न होते हैं तो उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिस पर नाराज होते हैं उसे परेशान कर देते हैं। 29 मार्च 2025 को शनिदेव राशि बदलेंगे। 

धर्म ग्रंथों के अनुसार, शनिदेव की नजर जिस भी राशि पर होती है, उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। इसलिए शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती का बहुत शुभ नहीं माना जाता। साल 2025 में शनि राशि बदलेगा, जिसके कारण 2 राशियों पर शनि की ढैय्या का असर देखने को मिलेगा यानी इन राशि वालों को कईं परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आगे जानिए शनि कब बदलेगा राशि और कौन-सी हैं ये 2 राशियां…

मिथुन शनि राशिफल 2025: शनिदेव करवाएंगे फायदा या नुकसान, जानें साल भर का हाल?

 

2025 में शनि कब बदलेगा राशि?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, साल 2025 की शुरूआत में शनि कुंभ राशि में रहेगा, जो इसकी स्वयं की राशि हैं। 29 मार्च को शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही कर्क और वृश्चिक राशि पर से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा और अन्य 2 राशियों की ढैय्या शुरू हो जाएगी।

किन 2 राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या?

29 मार्च को जैसे ही शनि राशि बदलेगा, सिंह और धनु राशि वालों पर ढैय्या का असर शुरू हो जाएगा। ऐसा होने से इन 2 राशि वालों के बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बार-बार बनेगी। नौकरी और बिजनेस की स्थिति में भी गिरावट आ सकती है। सेहत को लेकर भी इन 2 राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। इन्हें हडि्डयों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, पेट के रोग भी संभव है।

ये करें उपाय…

1. सिंह और धनु राशि वाले लोग हर शनिवार को हनुमानजी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. हर शनिवार को शनिदेव की पूजा करें और सरसों के तेल से अभिषेक करें। संभव हो तो उपवास भी करें।
3. जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपड़ा, अनाज, जूते-चप्पल आदि का दान करें।
4. कुष्ठ रोगियों को तेल में पका भोजन जैसे पुरी, भजिए आदि खिलाएं।
5. रोज काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और काली गाय को हरा चारा डालें।


ये भी पढ़ें-

मेष शनि राशिफल 2025: कैसा बीतेगा ये साल, मिलेगा पैसा या होंगे बेहाल?


वृषभ शनि राशिफल 2025: क्या इस साल पूरे होंगे सपने या करना होगा और इंतजार?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम