महाशिवरात्रि पर 44 घंटे दर्शन देंगे महाकाल, घर बैठे करिए दर्शन

Published : Feb 26, 2025, 09:00 AM ISTUpdated : Feb 26, 2025, 09:42 AM IST
mahashivratri mahakal 2025

सार

Mahashivratri 2025: 26 फरवरी को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी इसकी रौनक देखने को मिल रही है। यहां स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। 

Mahashivratri 2025 Mahakal Darshan Live: महाशिवरात्रि का पर्व बाबा महाकाल के भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। कुछ ऐसा ही नजारा आज (26 फरवरी, बुधवार) महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन में देखने को मिल रहा है। यहां सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ है। लोग अपने आराध्य देव महाकाल की एक झलक पाने के लिए घंटों से लाइन में लगे हैं।



लगातार 44 घंटे दर्शन देंगे महाकाल

आमतौर पर भगवान महाकाल के पट रात को बंद कर दिए जाते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि पर ऐसा नहीं होगा। भक्तों की भीड़ को देखते हुए इस बार भगवान महाकाल लगातार 44 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे। श्रद्धालु करीब 18 घंटे तक निरंतर भगवान महाकाल के निराकार स्वरूप को निहार सकेंगे। इस दौरान महाकाल ज्योतिर्लिंग पर सतत जल की धारा अर्पित होगी।

करीब 10 लाख भक्तों के आने की उम्मीद

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन में एक दिन पहले से ही भक्तों की जमावड़ा लग चुका है। मंदिर समिति का अनुमान है कि इस बार करीब 10 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए महाकाल मंदिर आ सकते हैं। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने पूरी तैयारी भी कर ली है।

क्यों खास है उज्जैन का महाकाल मंदिर?

उज्जैन का महाकाल मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में तीसरे स्थान पर है। ये एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग हैं जो दक्षिणमुखी है इसलिए तंत्र-मंत्र में इसका विशेष महत्व है। यहां रोज सुबह की जाने वाली भस्मारती भी विश्व प्रसिद्ध है क्योंकि महाकाल के अलावा अन्य किसी भी ज्योतिर्लिंग में भस्मारती नहीं की जाती। महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में ज्योतिर्लिंग के ठीक ऊपर चांदी से बना रुद्र यंत्र स्थापित है जो अन्य कहीं देखने को नहीं मिलता।


ये भी पढ़ें-

महाशिवरात्रि पर देखें उज्जैन के महाकाल की 10 सबसे सुंदर तस्वीरें


उज्जैन महाकाल मंदिर के 4 रहस्य, 1 के आगे तो विज्ञान भी नतमस्तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश