वैज्ञानिकों के लिए आज भी चुनौती है कालभैरव की ये मूर्ति, पी चुकी लाखों लीटर शराब

Published : Feb 25, 2025, 04:20 PM ISTUpdated : Feb 26, 2025, 07:41 AM IST
kal-bhairav-temple-ujjain

सार

Kalbhairav Temple Ujjain: हमारे देश में अनेक रहस्यमयी मंदिर हैं। इनके रहस्यों से वैज्ञानिक भी पर्दा नहीं हटा पाए। ऐसा ही एक मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में है। इसे कालभैरव मंदिर कहते हैं।  

Mystery of Kalbhairav Temple Ujjain: मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी कहे जाने वाले उज्जैन में भगवान कालभैरव का एक प्रसिद्ध मंदिर है। खास बात ये है कि इस मंदिर में भगवान की जो प्रतिमा स्थापित है वह शराब पीती है। सुनने में ये बात भले ही अजीब लगे, लेकिन ये सच है। वैज्ञानिक भी इस प्रतिमा पर कईं शोध कर चुके हैं लेकिन वे भी इसके रहस्य को जानने में असफल रहे। जानें इस मंदिर से जुड़े रहस्य…

उज्जैन महाकाल मंदिर के 4 रहस्य, 1 के आगे तो विज्ञान भी नतमस्तक

https://youtube.com/shorts/19nZbuudjmI?si=Y-o-adX-A2XR51Yy

1 हजार साल पुराना है ये मंदिर

भगवान कालभैरव को महाकाल का कोतवाल कहा जाता है यानी महाकाल की नगरी उज्जैन की रक्षा स्वयं कालभैरव कहते हैं। इस प्रतिमा की स्थापना यहां किसने की, इसके बारे में कोई नहीं जानता। वर्तमान में इस मंदिर की जो इमारत है वो 1 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी है। इसका निर्माण परमार कालीन राजाओं ने करवाया था। इस मंदिर को बड़े-बड़े पत्थरों को जोड़कर बनाया गया था।

कालभैरव की प्रतिमा कैसे पीती है शराब?

मंदिर में जब भी कोई भक्त भगवान कालभैरव को शराब चढ़ाता है तो पुजारी उस शराब को एक प्याले में लेकर प्रतिमा के मुख पर लगाते हैं और देखते ही देखते वह प्याला खाली हो जाता है। इस चमत्कार को करोड़ों लोग अपनी आंखों से देख चुके हैं। कईं सौ सालों से ये परंपरा जारी है। इस हिसाब से देखा जाए तो भगवान कालभैरव की ये प्रतिमा लाखों लीटर शराब पी चुकी है।

मंदिर के चारों हुई थी खुदाई

करीब 20 साल पहले मंदिर की इमारत को मजबूत करने के लिए इसके चारों ओर 12-12 फीट गहरी खुदाई की गई थी। बहुत से लोग इस खुदाई को देखने यहां पहुंचते थे। सभी जानना चाहते थे कि जब कालभैरव शराब का सेवन करते हैं तो वह शराब कहां जाती है। इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए खुदाई कार्य के दौरान काफी लोग आए, लेकिन खुदाई में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे लोगों को इस प्रश्न का समाधान हो सके।

मंदिर परिसर में पाताल भैरवी की प्रतिमा भी

कालभैरव मंदिर परिसर के अंदर ही पाताल भैरवी की गुफा भी है। ये गुफा जमीन से लगभग 15 फीट नीचे की ओर जाती है। यहां देवी की एक प्रतिमा स्थापित है जिसे पाताल भैरवी कहा जाता है। गुफा में आने-जाने का एक ही रास्ता है, जहां से सिर्फ एक व्यक्ति ही नीचे जा सकता है। लोगों के लिए ये गुफा भी आश्चर्य का विषय है।


ये भी पढ़ें-

Brideswar Mandir: बिना नींव के 1 हजार साल से खड़ा है बृहदीश्वर मंदिर, जानें इसके 3 रहस्य


कन्याकुमारी मंदिर में पुरुषों की एंट्री बैन क्यों? आज तक अनसुलझे हैं इसके 3 रहस्य


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश