सार
kanyakumari temple mystery: हमारे देश में अनेक देवी मंदिर हैं। इन मंदिरों से कईं रहस्यमयी बातें जुड़ी हुई हैं। ऐसा ही एक रहस्यमयी मंदिर है देवी कन्याकुमारी का। ये मंदिर भारत के अंतिम छोर पर स्थित है।
secrets of kanyakumari temple: जब भी देश के एक सिरे से दूसरे सिरे की बात की जाती है तो कश्मीर से कन्याकुमारी का नाम लिया जाता है। कन्याकुमारी तमिलनाडु के दक्षिणी छोर पर स्थित है। इसके आगे समुद्र है, इसलिए इसे भारत का अंतिम छोर भी कहा जाता है। कन्याकुमारी में देवी का एक प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिसे कुमारी अम्मन कहते हैं। कन्याकुमारी में होने के कारण ये कन्याकुमारी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। इस मंदिर से कईं रहस्य जुड़े हैं। आज हम आपको इसके 3 रहस्यों के बारें में बता रहे हैं…
महाशिवरात्रि के 10 आसान उपाय, 1 भी कर लेंगे तो हो संवर जाएगी किस्मत
1. पुरुषों की एंट्री पर रोक
इस मंदिर में पुरुष प्रवेश नहीं कर सकते। ये परंपरा कैसे और कब से शुरू हई, इसके बारे में कोई नहीं जानता। मान्यता है कि भगवान शिव इसी स्थान पर देवी से विवाह करने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश ऐसा हो नहीं पाया। तब से देवी कुमारी अवस्था में यहां निवास कर रही हैं। पुरुष देवी के इस रूप के दर्शन नहीं कर सकते, इसलिए यहां पुरुषों की एंट्री पर रोक है।
2. मंदिर में है रहस्यमयी पत्थर और गुप्त सुरंग
कन्याकुमारी मंदिर के अंदर एक रहस्यमयी पत्थर है, जिसे दीप स्तंभ कहते हैं। ऐसा कहते हैं कि इस दीप स्तंभ की चमक को देखकर समुद्र से आने वाले जहाज इसे लाइट हाउस समझ लेते थे। मंदिर के नीचे एक गुप्त सुरंग होने का दावा भी किया जाता है जो सीधे समुद्र से कनेक्ट है। ये सुरंग किसने और क्यों बनाई, आज तक इसका पता नहीं चल पाया है।
3. दिव्य हीरे से बनी है देवी की नथनी
देवी कन्याकुमारी की मूर्ति में जो नथनी (नाक की बाली) लगी है, वो एक दिव्य हीरे से बनी हैं, इस नथनी की चमक इतनी है कि कई जहाज इसे देखकर रास्ता भटक जाते थे। बाद में मंदिर के पुजारियों ने नथनी को पर्दे से इस तरह ढंक दिया कि इसकी रोशनी बाहर न आ पाए। ऐसा भी कहते हैं कि इस नथनी को लूटने कईं चोर-डाकू आए लेकिन वे देवी के प्रकोप से वे ऐसा कर नहीं पाए।
ये भी पढ़ें-
उज्जैन महाकाल मंदिर के 4 रहस्य, 1 के आगे तो विज्ञान भी नतमस्तक
आप भी करते हैं महाशिवरात्रि व्रत जो जरूर सुनें ये कथा, तभी मिलेगा पूरा फल
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।