Mahesh Navami 2023 Upay: भगवान शिव हिंदुओं के प्रमुख देवता हैं। वैसे तो इनकी पूजा रोज की जाती है लेकिन कुछ खास व्रत-पर्वों पर इनकी पूजा करना बहुत शुभ माना गया है। महेश नवमी भी इन पर्वों में से एक है। इस बार ये पर्व 29 मई, सोमवार को मनाया जाएगा।
धर्म ग्रंथों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी (Mahesh Navami 2023) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 29 मई, सोमवार को है। सोमवार भगवान शिव से ही संबंधित है, इसलिए महेश नवमी पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन कई शुभ योग भी रहेंगे। इन शुभ योगों में कई गई पूजा और उपाय बहुत ही शुभ फल देने वाले माने गए हैं। आगे जानिए इन दिन आप किस मनोकामना के लिए कौन-सा उपाय कर सकते हैं…
26
धन लाभ के लिए उपाय
शिवपुराण के अनुसार, धन लाभ के लिए भगवान शिव को चावल चढ़ाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि ये चावल टूटे हुए न हों। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चावल शुक्र ग्रह से संबंधित है जो धव व संपत्ति का कारक है। शिवजी को चावल चढ़ाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और धन लाभ के योग बनाता है।
36
वैवाहिक सुख के लिए
भगवान शिव को गृहस्थ जीवन का देवता माना गया है। शिव और शक्ति एक-दूसरे के पर्याय हैं। यदि आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां बनी हुई हैं तो आप महेश नवमी पर भगवान शिव के साथ-साथ देवी पार्वती की पूजा करें। इस उपाय से आपकी परेशानी जल्दी ही दूर हो जाएगी।
46
ग्रह दोष दूर करने के लिए
भगवान शिव की पूजा से हर तरह का ग्रह दोष शांत हो जाता है चाहे वो शनि दोष हो या मंगल दोष। महेश नवमी पर भगवान शिव का अभिषेक शुद्ध जल से करें और ऐसा करते समय नीचे लिखे मंत्र का जाप करते रहें, इससे ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे। ये है मंत्र- ऊँ ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च। गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।
56
सुख-समृद्धि के लिए
घर में सुख-समृद्धि के लिए महेश नवमी के मौके पर घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें। प्रतिदिन इसकी पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। अगर घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष हो या अन्य कोई बाधा हो तो वह भी इस शिवलिंग के प्रभाव से दूर हो जाती है।
66
शिवपुराण में बताए गए हैं ये उपाय
शिवजी के पूजा से हर तरह सुख प्राप्त हो सकता है। इनसे संबंधित उपाय शिवपुराण में बताए गए हैं। उसके अनुसार, शिवलिंग का अभिषेक यदि शक्कर मिश्रित दूध से किया जाए तो बुद्धि तेज होती है। भगवान शिव की पूजा में बेला के फूल चढ़ाएं जाएं तो सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi