Aaj Ka Panchang 19 अक्टूबर 2025: नरक चतुर्दशी और काली चौदस आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Published : Oct 19, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 19 अक्टूबर 2025

सार

19 October 2025 Ka Panchang: 19 अक्टूबर, रविवार को रूप चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इसे नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गुरु मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त की जानकारी।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 19 अक्टूबर 2025, रविवार को कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 01 बजकर 51 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये दिवाली उत्सव का दूसरा दिन रहेगा। इसे रूप चतुर्दशी, नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली के नाम से जाना जाता है। इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। रविवार को इंद्र, वैधृति, मित्र, मानस, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 6 शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें शुभ योग में खरीदी के शुभ मुहूर्त और दिशा शूल की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Diwali 2025: घर में अखंड ज्योत जलाने के नियम और महत्व, जानें शुभ दिशा और उपाय

19 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को गुरु ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। गुरु का ये राशि परिवर्तन बहुत शुभ रहेगा क्योंकि ये ग्रह कर्क राशि में उच्च का हो जाता है। इस दिन चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में, सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में, केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Diwali 2025: क्यों मनाते हैं दिवाली? जानें 5 कारण, तीसरी वजह सबसे रहस्यमयी

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (19 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम को 04 बजकर 28 मिनिट से 05 बजकर 54 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

नरक चतुर्दशी 2025 शुभ मुहूर्त

नरक चतुर्दशी पर यमराज की पूजा का विधान है। ये पूजन आप प्रदोष काल में यानी शाम 05 बजकर 50 मिनिट से 07 बजकर 02 मिनिट के बीच में कर सकते हैं। इस दिन काली चौदस का पर्व भी मनाया जाता है, जिसमें देवी काली की पूजा होती है। इस पूजन के लिए शुभ मुहूर्त रात 11:41 से 12:31 तक रहेगा।

19 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- वणिज और विष्टी
सूर्योदय - 6:29 AM
सूर्यास्त - 5:54 PM
चन्द्रोदय - Oct 19 4:25 AM
चन्द्रास्त - Oct 19 4:40 PM

19 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (19 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:55 से 09:20 तक
सुबह 09:20 से 10:46 तक
दोपहर 11:48 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:37 से 03:02 तक
शाम 05:54 से 07:28 तक

19 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:11 PM – 1:37 PM
कुलिक - 3:02 PM – 4:28 PM
दुर्मुहूर्त - 04:22 PM – 05:08 PM
वर्ज्यम् - 03:04 AM – 04:50 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम