Published : Jul 28, 2023, 08:49 AM ISTUpdated : Jul 29, 2023, 08:20 AM IST
Padmini Ekadashi 2023: इन दिनों सावन का अधिक मास चल रहा है, जो 19 साल बाद आया है। सावन अधिक मास की एकादशी तिथि 29 जुलाई, शनिवार को है। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस दिन किए गए उपायों से हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
वैसे तो अधिक मास हर तीसरे साल आता है, लेकिन सावन का अधिक मास 19 साल बाद आया है। 29 जुलाई, शनिवार को सावन अधिक मास की एकादशी (Padmini Ekadashi 2023) है। इस दिन सिंह राशि में शुक्र और बुध ग्रह की युति रहेगी, जिससे लक्ष्मी-नारायण योग बनेगा। इस योग में किए गए उपायों से जल्दी ही धन लाभ के योग बनते हैं। इसके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। आगे जानिए इस दिन आप धन लाभ के लिए कौन-से उपाय कर सकते हैं…
26
विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें
पद्मिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा करें। एक शंख में दूध और केसर मिलाकर विष्णु-लक्ष्मी का अभिषेक करें। ऐसा करते समय देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करते रहें। इससे देवी लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। इस उपाय से जल्दी ही धन लाभ के योग बन सकते हैं।
36
देवी लक्ष्मी को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं
पद्मिनी देवी लक्ष्मी का ही एक नाम है। पद्मिनी एकादशी पर देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने के बाद सुहाग की सामग्री जैसे लाल चुनरी, बिंदी, सिंदूर, कुमकुम, बिछिया आदि भेंट करें। बाद में इसे किसी ब्राह्मण स्त्री को दान कर दें। इस उपाय से धन लाभ तो होगा ही साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी।
46
श्रीसूक्त का पाठ करें
पद्मिनी एकादशी पर श्रीसूक्त का पाठ विधि-विधान से करें। अगर स्वयं न कर पाएं तो किसी योग्य विद्वान से भी ये काम करवा सकते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्रीसूक्त का पाठ करने से ही देवी लक्ष्मी देवराज इंद्र पर प्रसन्न हुई थी। इसलिए इसका पाठ करना बहुत ही शुभ माना गया है।
56
श्रीयंत्र घर में स्थापित करें
पद्मिनी एकादशी पर श्रीयंत्र की स्थापना अपने घर के पूजा स्थान पर करें। श्रीयंत्र को साक्षात देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। इसकी पूजा से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती। पद्मिनी एकादशी पर स्थापित ये श्रीयंत्र आपके घर के वैभव को बढ़ाएगा और धन लाभ भी देगा।
66
देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें
पद्मिनी एकादशी पर देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप के लिए स्फटिक या कमलगट्टे की माला का उपयोग करें। ये हैं देवी लक्ष्मी के कुछ खास मंत्र… - ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: - ॐ लक्ष्मी नम: - ऊं लक्ष्मी नारायण नम: - ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम: - धनाय नमो नम:
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi