Raksha Bandhan Gifts: रक्षाबंधन पर बहनों को राशि अनुसार दें ये गिफ्ट्स, चमक उठेगा सोया सौभाग्य

Published : Jul 15, 2025, 11:06 AM IST

आप अपनी बहन को राशि अनुसार गिफ्ट देते हैं तो इससे सोया हुआ भाग्य उदय हो सकता है। आइए जानते हैं कि कौन सी राशि को कौन सा गिफ्ट देने से बदल सकती है किस्मत। होगी धन की वर्षा।

PREV
113
रक्षाबंधन पर बहने को राशि अनुसार दें ये गिफ्ट्स

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को झलकता है। रक्षांबधन वाले दिन बहने अपने भाइयों की कालियों पर रक्षा सूत्र बांधती है। इसके बदले में भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। राखी बांधवाने के बाद भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। यदि आप अपनी बहन को राशि अनुसार गिफ्ट देते हैं तो इससे सोया हुआ भाग्य उदय हो सकता है। आइए जानते हैं कि कौन सी राशि को कौन सा गिफ्ट देने से बदल सकती है किस्मत।

213
मेष राशि

आपकी बहन की राशि मेष है तो उन्हें भगवान शिव की मूर्ति गिफ्ट में दे सकते हैं। साथ ही लाल रंग की साड़ी या फिर चूड़ी भी उपहार में दे सकते हैं।

313
वृषभ राशि

वृषभ राशि की कन्या को आप गिफ्ट के तौर पर चांदी की पायल दे सकते हैं। इससे शुक्र मजबूत होने की संभावना होती है।

413
मिथुन राशि

आपकी बहन की राशि मिथुन है तो आप उन्हें हरे रंग की चुड़ियां गिफ्ट कर सकते हैं। इससे बुध ग्रह को मजबूती मिलती है।

513
कर्क राशि

कर्क राशि वाली बहनों को आप गिफ्ट के तौर पर चांदी की बिछिया दे सकते हैं। ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है।

613
सिंह राशि

आपकी बहन सिंह राशि की है तो उन्हें सोने की चीज कोई उपहार में दें। इससे सूर्य ग्रह को ताकत मिलती है।

713
कन्या राशि

कन्या राशि वाली बहनों को आप हीरे की अंगूठे गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। हरे रंग की साड़ी भी उपहार में देना बेस्ट होगी।

813
तुला राशि

आपकी बहन की राशि तुला है तो उन्हें चांदी से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा गिफ्ट में दे सकते हैं। इससे शुक्र मजबूत होगा।

913
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाली बहन को आप माणिक्य गिफ्ट के तौर पर दें। इसके अलावा आप लाल रंग की साड़ी भी उन्हें दे सकते हैं।

1013
धनु राशि

जिन बहनों की धनु राशि है उन्हें सोने के आभूषण गिफ्ट करें। साथ ही आप पीली रंग की ड्रेस भी उपहार में दे सकते हैं।

1113
मकर राशि

अगर आपकी बहन की राशि मकर हैं तो उन्हें गिफ्ट के तौर पर पारद शिवलिंग जरूर दें। साथ ही चांदी से बना डमरू भी गिफ्ट करें।

1213
कुंभ राशि

कुंभ राशि वाली बहन को आप नीले रंग की कोई ड्रेस दिला सकते हैं। इससे कुंडली में शनि मजबूत होगा।

1313
मीन राशि

मीन राशि वाली बहन को आप सोने की अंगूठी रक्षाबंधन पर दे सकते हैं। साथ ही पीले रंग की ड्रेस भी गिफ्ट कर सकते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories