शिवपुराण में लिखा है मालामाल होने का उपाय, महाशिवरात्रि 2025 पर आप भी करें ट्राय

Published : Feb 16, 2025, 11:21 AM IST
mahashivratri 2025

सार

Mahashivratri 2025: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन यदि शिवपुराण में बताए गए उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। शिवपुराण में धन लाभ के उपाय भी बताए गए हैं। 

Remedies for Mahashivratri 2025: भगवान शिव त्रिदेवों में सबसे प्रमुख माने जाते हैं। हर साल फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 26 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर भगवान को प्रसन्न करने के अनेक उपाय किए जाते हैं। शिवपुराण में भी महादेव को प्रसन्न करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। इनमें से एक उपाय ऐसा भी है जिसे करने से गरीब आदमी भी मालामाल बन सकता है। आगे जानें कौन-सा है ये उपाय…

Mahashivratri 2025: क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि ? जानें 1 नहीं 2 कारण

 

ये है मालामाल होने का उपाय

शिवपुराण के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति रोज भगवान शिव को चावल चढ़ाएं तो देवी लक्ष्मी उस पर प्रसन्न हो जाती हैं और उसे मालामाल बना देती हैं। ये उपाय यदि महाशिवरात्रि से शुरू किया जाए तो और भी जल्दी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। भगवान शिव को चावल चढ़ाते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

1. भगवान शिव को चावल चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये चावल टूटे हुए न हो। यानी चावल के दाने पूरे होने चाहिए।
2. रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव को चावल चढ़ाने चाहिए। चावल की मात्रा आप अपने अनुसार रख सकते हैं।
3. भगवान शिव को चढ़ाने वाले चावल घर के चावल से अलग रखें। इससे पवित्रता बनी रहती है।
4. शिवजी को चावल चढ़ाते समय ये मंत्र बोलें-
अक्षताश्च सुरश्रेष्ठ कुंकमाक्ता: सुशोभिता:
मया निवेदिता भक्त्या: गृहाण परमेश्वर॥

ज्योतिष में चावल का महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चावल शुक्र ग्रह का अन्न है। हमें जीवन में जितना भी धन, संपत्ति और सुख-सुविधाएं मिलती हैं, इसका कारण शुक्र ग्रह ही होता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह बलवान होता है, उन्हें कभी भी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती। भगवान शिव को चावल चढ़ाने से शुक्र की स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के योग बनने लगते हैं।


ये भी पढ़ें-

कब से शुरू होगा होलाष्टक 2025, इस दौरान क्यों नहीं किए जाते शुभ काम?


महाशिवरात्रि पर 60 साल बाद दुर्लभ संयोग, महादेव की पूजा से दूर होंगे ग्रहों के दोष


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश