Personality Test: कैसे होते हैं वे लोग जिनकी दोनों भौहें पतली होती हैं या आपस में जुड़ी होती हैं?

Published : Jul 01, 2024, 04:55 PM IST
nature according to eye bro

सार

Personality Acording To Eyebro Shape: हमारे चेहरे पर कईं अंग होते हैं जैसे आंख, कान और कान आदि। इन सभी का अपना अलग-अलग महत्व है। भौहें भी इनमें से एक है। ये न सिर्फ हमारे चेहरे की सुंदरता बढ़ाती हैं बल्कि एक परफेक्ट लूक भी देती हैं। 

Know the nature from the shape of the Eyebro: समुद्र शास्त्र में भी भौहें से जुड़ी कईं खास बताई गई हैं। भौहें न सिर्फ हमारे चेहरे की सुंदरता बढ़ाती हैं बल्कि इसे परफेक्ट लूक भी देती हैं। भौहें हमारे चेहरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये कोई अंग तो नहीं है लेकिन इसके बिना चेहरे की कल्पना भी नहीं की जा सकती। समुद्र शास्त्र में इसके कईं भेद बताए गए हैं। साथ ही इसके आधार पर व्यक्ति की पर्सनालिटी के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया है। आगे जानिए आईब्रो यानी भौहें के आधार पर पर्सनालिटी से जुड़ी खास बातें…

बारीक भौंह वाले लोग होते हैं धनवान
समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिस लोगों की भौहें सामान्य से कम घनी होती हैं, ऐसे लोगों का जीवन सुखमय होता है। ये बहुत ही समझदार और ईमानदार होते हैं। इन्हें अपने जीवन में हर सुख मिलता है। इनका पारिवारिक जीवन भी सुखमय होता है। ऐसे लोग सरकारी नौकरी में ये किसी बड़े पद पर होते हैं।

अपराधी प्रवृत्ति के होते हैं चौड़ी भौहें वाले
जिन लोगों की भौहें सामान्य से थोड़ी ज्यादा चौड़ी होती हैं वे अपराधी प्रवृत्ति के हो सकते हैं। इनका जीवन धन के अभाव में बीतता है। परिवार में भी इनकी किसी के साथ नहीं बनती। गलत आदतों के कारण ये अक्सर बीमार भी रहते हैं। इनका कोई दोस्त भी नहीं होता। इनका वैवाहिक जीवन भी कष्टमय होता है।

लोकप्रिय होते हैं सामान्य भौह वाले
जिन लोगों की भौहें सामान्य आकार की होती हैं ऐसे लोग दिखने में आकर्षक होते हैं। समाज में इन्हें विशेष मान-सम्मान मिलता है, जिसके चलते ये काफी लोकप्रिय भी होते हैं। पैसों के मामले में भी ये लकी होते हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है। इनका सौम्य व्यवहार ही इन्हें सबका चहेता बना देता है।

चतुर-चालाक होते हैं ऐसे लोग
जिन लोगों की दोनों भौंहे आपस में मिली हुई होती हैं, वे कुछ ज्यादा ही चतुर और चालक होते हैं। इसी वजह से उन्हें कईं बार अपमानित भी होना पड़ता है। इनका ध्यान हमेशा दूसरों के धन पर ही रहता है। शराब आदि गलत आदतें इन्हें क्रूर भी बना देती हैं।


ये भी पढ़ें-

बालों के रंग और शेप से कैसे जानें लोगों का नेचर और पर्सनालिटी?


कान देखकर भी जान सकते हैं व्यक्ति की पर्सनालिटी, कैसे कान वाले लोग जीते हैं लंबी उम्र?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम