Personality Acording To ears Shape: कान हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। कान न सिर्फ सुनने के लिए जरूरी है बल्कि ये हमारे चेहरे को एक परफेक्ट लूक भी देता है। कान से भी व्यक्ति की पर्सनालिटी के बारे में जाना जा सकता है। 

Know the nature from the shape of the Ears: समुद्र शास्त्र ज्योतिष का ही एक अंग है। इस शास्त्र में शरीर के हर अंग का गहराई से अध्ययन किया गया है, इसी के आधार पर व्यक्ति के नेचर और पर्सनालिटी से जुड़ी बातें बताई गई हैं। कान भी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। समुद्र शास्त्र में कान के भी कईं भेद बताए गए हैं। इन अलग-अलग कानों के आधार पर व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आगे जानिए कान के आधार पर किस व्यक्ति के नेचर कैसा होता है…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लंबे कान वाले जीते हैं लंबी उम्र
जिन लोगों के कान सामान्य आकार से अधिक लंबे दिखाई देते हैं, वे लंबी उम्र जीते हैं और सुखी भी रहते हैं। ये इनके जीवन में कईं उपलब्धियां प्राप्त करते हैं। इनका बचपन भले ही गरीबी में बीते, लेकिन जवानी और बुढ़ापे में इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती। ये सभी लोगों के चहेते होते हैं।

ऐसे कान वालों को मिलता है सम्मान
समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के कान लंबे और पतले होते हैं, उनका स्वभाव काफी सौम्य होता है। इनके अच्छे अच्छे स्वभाव और काम के कारण समाज में इन्हें मान-सम्मान प्राप्त होता है। इनकी आर्थिक स्थिति आमतौर पर अच्छी होती है। ये अनुशासन के पक्के होते हैं।

निगेटिव सोच वाले होते हैं छोटे कान वाले
समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के कान सामान्य से छोटे आकार के होते हैं, उनकी सोच निगेटिव होती है। इनकी इसी सोच के कारण कम ही लोग इनके दोस्त होते हैं। कईं बार ऐसे लोग अपराधी भी बन जाते हैं। वहीं कुछ को मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती।

कान पर बाल हो तो
कुछ लोगों के कान पर बाल भी होते हैं, हालांकि ऐसे लोगों की संख्या काफी कम होती है। ऐसे लोग शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाते हैं। लेकिन इन्हें समाज में वो स्थान नहीं मिलता, जिसके ये हकदार होते हैं। ये मेहनत तो काफी करते हैं, लेकिन उसका इन्हें उचित फल नहीं मिलता।


ये भी पढ़ें-


नाक के शेप में छिपे हैं पर्सनालिटी से जुड़े गहरे राज, कैसी नाक वाली लड़की होती है परफेक्ट वाइफ?


सुख-दुख किस्मत से मिलता है या कर्म से, क्या कहा प्रेमानंद महाराज ने?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।