साल 2025 में किस राशि पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढय्या, शुरू होंगे बुरे दिन?

Published : Dec 04, 2024, 11:19 AM IST
2025-shani-sade-sati

सार

Shani Effect 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि हर ढाई साल में राशि बदलता है। जब भी शनि राशि बदलता है तो कुछ लोगों के बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। इस बार मार्च 2025 में शनि का राशि परिवर्तन होगा। 

Shani Sadesati and Dhaiya 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायाधीश कहा गया है यानी हर प्राणी को उसके अच्छे- बुरे कर्मों का फल शनिदेव ही उसे देते हैं। शनि ग्रह हर ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। इस तरह ये ग्रह 30 साल में एक राशि चक्र पूरा करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती और ढय्या का असर जिस राशि पर होता है, उसे अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आगे जानिए साल 2025 में शनि कब बदलेगा राशि और किन राशियों पर रहेगा साढ़ेसाती और ढय्या का प्रभाव…

मार्च 2025 में शनि करेगा राशि परिवर्तन

साल 2025 की शुरूआत में शनि कुंभ राशि में रहेगा। 29 मार्च को ये ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे होते ही कुछ राशियों पर से शनि की साढ़ेसाती और ढय्या का प्रभाव समाप्त हो जाएगा और कुछ राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव साफ-साफ दिखाई देने लगेगा।

29 मार्च तक किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती-ढय्या?

साल 2025 की शुरूआत से लेकर 29 मार्च तक शनि कुंभ राशि में रहेगा। इस दौरान मकर राशि में साढ़ेसाती का अंतिम चरण, कुंभ पर दूसरा चरण और मीन राशि में प्रथम चरण रहेगा। मकर राशि के लिए साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुभ फल देने वाला रहेगा, वहीं अन्य दोनों राशियों के लिए ये समय कष्टकारी रहेगा।

इन राशियों पर रहेगी ढय्या?

29 मार्च तक कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढय्या का प्रभाव रहेगा। यानी साल की शुरूआत के ये 3 महीने इन 2 राशियों के लिए सावधान रहने वाले होंगे। इस दौरान इनके साथ कोई बुरी घटना हो सकती है। धन हानि के योग भी बन सकते हैं। इन्हें लेन-देन करते समय सावधान रहना होगा।

29 मार्च के बाद किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती-ढय्या?

29 मार्च को शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण शुरू हो जाएगा। कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण और मीन पर दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। शनि के राशि परिवर्तन करने से आने वाले ढाई साल मेष और मीन राशि वालों के लिए बहुत ही परेशान करने वाले रहेंगे, वहीं कुंभ राशि वालों के लिए ये समय मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।

इन राशियों पर शुरू होगी ढय्या

29 मार्च के बाद सिंह और धनु राशि पर शनि की ढय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा, जो पूरे साल रहेगा। इन दोनों राशि वालों को पूरे साल तरह-तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक समस्याओं के चलते डिप्रेशन में जा सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट होने लगेगी। पैसों से संबंधित नुकसान के योग भी बन सकते हैं। कुल मिलाकर आने वाले ढाई साल इन दोनों राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेंगे।


ये भी पढ़ें-

साल 2025 में कब-कब होगा चंद्रग्रहण? जानें डेट, सूतक का समय सहित हर बात


साल 2025 में कब-कब किया जाएगा एकादशी व्रत? नोट करें सभी डेट्स


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम