2025 में शनि करेगा बड़ा उलटफेर, जानें किस पर रहेगी साढ़ेसाती-किस पर ढैय्या?

Published : Dec 24, 2024, 11:20 AM IST
shani UPAY

सार

नवग्रहों में से एक शनि हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर डालता है। साल 2025 में शनि ग्रह राशि बदलने वाला है। शनि के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। 

साल 2025 में कईं बड़े ग्रह राशि बदलेंगे। शनि भी इस राशि बदलेगा। ढाई साल बाद ऐसा होगा क्योंकि शनि एक राशि में ढाई साल तक रहता है। शनि के राशि बदलने से साल 2025 कईं राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा, वहीं कुछ लोगों के लिए ये समय परेशानी बढ़ाने वाला रहेगा। जानें 2025 में शनि कब बदलेगा राशि और किन लोगों पर रहेगा साढ़ेसाती और ढय्या का प्रभाव…

2025 में शनि कब बदलेगा राशि?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, साल 2025 की शुरूआत में शनि कुंभ राशि में रहेगा। 29 मार्च को शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही मकर राशि पर से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा, वहीं कर्क और वृश्चिक राशि पर से ढैय्या खत्म हो जाएगी।

2025 में किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती?

ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, 29 मार्च तक मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। इसके बाद जब शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, वैसे तो मकर राशि पर से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा और मेष राशि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। कुंभ और मीन पर भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहेगा।

2025 में किन राशियों पर रहेगी शनि की ढय्या?

ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, 29 मार्च तक कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या का असर रहेगा। इसके बाद जैसे ही शनि कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा तो सिंह और धनु राशि पर ढैय्या का अशुभ प्रभाव शुरू हो जाएगा। यानी अगले ढाई साल तक इन पर शनि की नजर रहेगी, जिस वजह से इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

शनि के उपाय (Shani Ke Upay)

1. शनि के अशुभ असर से बचने के लिए प्रत्येक शनिवार को व्रत रखें और शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं।
2. प्रत्येक शनिवार या अमावस्या पर कुष्ठ रोगियों को भोजन, जूते-चप्पल, कपड़े आदि चीजों का दान करें।
3. शनि को प्रसन्न करने के लिए काले कुत्ते और काली गाय को रोटी खिलाएं। मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां डालें।
4. किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर शनि का रत्न नीलम धारण करें।
5. शनि के मंत्रों का जाप विधि-विधान से करें।


ये भी पढ़ें-

कुंभ शनि राशिफल 2025: शनि के फेर में बीतेगा साल, हर काम में आएंगी अड़चनें


मीन शनि राशिफल 2025: बजट बिगड़ने से रहेंगे परेशान, हो सकता है ट्रांसफर


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम